फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wrestling player died in road accident due to fog

Gurugram News: कोहरे के कारण सड़क हादसे में कुश्ती के खिलाड़ी की मौत

Mon, 06 Jan 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Wrestling player died in road accident due to fog
सोहना-पलवल मार्ग स्थित गांव सिलानी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-पलवल मार्ग स्थित गांव सिलानी के पास सड़क पार कर रहे कुश्ती खिलाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे पहलवान की मौत हो गई। पहलवान एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी का छात्र भी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

गांव सिलानी निवासी विनोद ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे वह और उसका भतीजा विवेक खेत में फसल को पानी लगाकर पैदल ही घर लौट रहे थे। सड़क पर कोहरा छाया हुआ था। इससे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। तभी अचानक सड़क पार कर रहे विवेक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। चालक वाहन को लेकर भाग निकला। कोहरा होने के कारण वाहन का पता नहीं चल सका था और न ही उसका नंबर ही दिखाई दिया। हादसे के बाद विवेक को गंभीर हालत में गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के चाचा विनोद की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed