फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Workers should be ready for elections: Dhankhar

चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: धनखड़

Mon, 24 Jul 2023 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Workers should be ready for elections: Dhankhar
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


पटौदी। रविवार को पटौदी में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे पन्ना प्रमुखों को प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने 2024 चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा। दोनों नेताओं ने पन्ना प्रमुखों में जोश भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता के संयोजन में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोलते हुए बिप्लब देब ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की बदौलत ही 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। पूरा विपक्ष अपने घोटालों को छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित करने में जुटा है और मोदी को रोकने का षड्यंत्र रच रहा है। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से 2024 में फिर से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः स्थापित करने की जिम्मेदारी संभालने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पन्ना प्रमुखों को मिशन-2024 के लिए जीत का मंत्र दिया और पन्ने में शामिल परिवारों में से कम से कम 13-14 परिवारों के पालक बनने, उनसे संपर्क कर पार्टी से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहता है। वहीं देश की जनता इस बार ऐसी पार्टियों को कड़ा सबक सिखाने का मन बना चुकी है। देश व प्रदेश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं हैं। नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से राममंदिर बनाने का वादा किया था राम मंदिर बना। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था जिसे पूरा किया। तीन तलाक को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, ज़िला प्रभारी व विधायक दीपक मंगला, ज़िला अध्यक्ष श्रीमती गार्गी कक्कड़, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, ज़िला महामंत्री मनीष गाडोली, महेश यादव, एससी मोर्चा प्रदेश महासचिव हीरालाल नंबरदार, ज़िला सचिव प्रदीप जेलदार, अभय चौहान, कृष्ण यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed