फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Workers gathered in Bilaspur, police reached the spot and found a solution through talks.

Gurugram News: बिलासपुर में जुटे श्रमिक, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बातचीत से निकाला हल

Tue, 14 Apr 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Workers gathered in Bilaspur, police reached the spot and found a solution through talks.
डीसीपी मानेसर और एसीपी पटौदी ने अलग-अलग इलाकों की कई कंपनियों के प्रबंधन के साथ की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फरीदाबाद और नोएडा में बिगड़े हालात से सबक लेते हुए कमिश्नरेट की पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि पथरेड़ी-बिलासपुर स्थित निजी कंपनी के बाहर कुछ श्रमिक मासिक वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर एकत्र हो रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना बिलासपुर, गुरुग्राम के प्रबंधक पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया।
मौके पर उपस्थित श्रमिकों को हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय/वेतन संबंधी नियमों की जानकारी दी गई तथा उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही फर्रुखनगर, पटौदी, जमालपुर व बिलासपुर क्षेत्र में स्थित सभी वेयरहाउस एवं कंपनियों के लेबर ठेकेदारों व मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक डीसीपी मानेसर प्रबीना की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में एसीपी पटौदी कुलदीप सिंह, थाना प्रबंधक बिलासपुर, चौकी इंचार्ज जमालपुर तथा लेबर कमिश्नर, गुरुग्राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी कंपनियों एवं ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान के अनुसार ही श्रमिकों को भुगतान सुनिश्चित करें तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वेतन संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी श्रमिक के साथ दुर्व्यवहार या अनुचित व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रमिकों के अधिकारों का पूर्ण सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण कार्य वातावरण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed