फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work order issued for second phase audit of buildings

Gurugram News: बहुंमंजिला इमारतों के दूसरे चरण के ऑडिट के लिए वर्क ऑर्डर जारी

Mon, 05 Jun 2023 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Work order issued for second phase audit of buildings
बहुमंजिला इमारतों के दूसरे चरण के ऑडिट के लिए वर्क ऑर्डर जारी
विज्ञापन

- शहर की 15 इमारतों का पहले चरण में हुआ था निरीक्षण, अब संरचनात्मक ऑडिट होगा


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। शहर की बहुमंजिला इमारतों में पहले चरण में निरीक्षण के बाद अब उन्हीं सोसाइटियों में संरचनात्मक ऑडिट के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। ऑडिट करने वाली चार निजी एजेंसियां दस बिंदुओं पर गहन संरचनात्मक ऑडिट का काम करेंगी। यह ऑडिट का काम 45 दिन के अंदर समाप्त करके रिपोर्ट सौंपनी होगी।
इससे पहले सितंबर 2022 में एजेंसियों को आडिट का पहला फेज पूरा करने के लिए कहा गया था। इसकी रिपोर्ट के आधार पर दूसरे चरण के ऑडिट का काम तय होना था। जिन एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं उनमें नोएडा के सेक्टर-तीन स्थित ब्यूरो बर्टियास, नई दिल्ली की एनएनसी डिजाइन इंटरनेशनल, नई दिल्ली सुखदेव विहार की टीसीपी कंसल्टेंट और दिल्ली ग्रेटर कैलाश की विंटेक कंसलटेंट शामिल है।
विज्ञापन

यह एजेंसियां डीएलएफ पार्क प्लेस, डीएलएफ फेज -5, एमथ्रीएम वुड शायर सेक्टर -107, रहेजा अथर्वा अपार्टमेंट सेक्टर-109 , सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा सेक्टर-107, मैप्सको कासाबेला सेक्टर-82, यूनिवर्ल्ड गार्डन सेक्टर-47, ट्यूलिप आइवरी अपार्टमेंट सेक्टर-70, महिंद्र औरा सेक्टर-110-ए, पारस आइरीन सेक्टर-70-ए, स्पेज प्रिवी सेक्टर-72, पीसफुल होम्स सेक्टर-70ए, ब्रिस्क लुंबिनी सेक्टर-109, सेक्टर-82 स्थित मैप्सको रोयल, मैप्सको पैराडाइज, रहेजा वेदांता सेक्टर-108 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑडिट में यह टेस्ट होंगे

फिनिशिंक बीबीक्यू, री बाउंड हैमर टेस्ट, अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी टेस्ट, कोर टेस्ट, हाफ सेल पोटेंशियल टेस्ट, कार्बोनेशन टेस्ट, केमिकल एनालिलस टेस्ट, फेरो स्कैनिंग टेस्ट, कोवरमीटर टेस्ट, सीमेंट रेश्यो प्लास्टर टेस्ट। वर्क ऑर्डर के साथ ही 25 फीसदी पैसा भुगतान किया जाएगा। टेस्टिंग पूरी होने पर अगला 25 फीसदी पैदा दे दिया जाएगा। अंतिम रिपोर्ट और सिफारिशें सौंपने के बाद शेष 50 फीसदी पैसा भुगतान कर दिया जाएगा।

----



जो बैंक गारंटी एजेंसियों ने पहले चरण में दी थी उसे ही दूसरे चरण के लिए रखा जा रहा है। वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। - मनीष यादव, डीटीपी प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed