{"_id":"68c077cbbe1ff8ab12044477","slug":"work-on-three-flyovers-on-gurugram-faridabad-road-stuck-due-to-namo-bharat-corridor-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66841-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नमो भारत कॉरिडोर के कारण गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर तीन फ्लाईओवर का काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नमो भारत कॉरिडोर के कारण गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर तीन फ्लाईओवर का काम अटका
विज्ञापन
घाटा मोड़, खुशबू चौक और पाली चौक क्रशर जोन पर बनाए जाने हैं फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे के साथ गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा तक आरआरटीएस कॉरिडोर (नमो भारत ट्रेन) प्रस्तावित है। स्टेट हाईवे पर घाटा मोड़, खुशबू चौक (डीएलएफ) और पाली चौक क्रशर जोन (फरीदाबाद) पर फ्लाईओवर का निर्माण होना है। आरआरटीएस के अलाइनमेंट फाइनल नहीं होने से तीनों फ्लाईओवर के निर्माण की योजना अटकी हुई है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि तीनों फ्लाईओवर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि एनसीआरटीसी की ओर से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से आरआरटीएस कॉरिडोर बनाया जाना है। ऐसे में एनसीआरटीसी को आरआरटीएस के अलाइमेंट को तय करने को कहा गया है। इसके बाद तीनों जगहों पर फ्लाईओवर की डीपीआर को फाइनल कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि एनसीआरटीसी के अधिकारियों को इस बारे में चर्चा के लिए बुलाया गया है। एनसीआरटीसी ने गुरुग्राम-फरीदाबाद का सर्वे करा लिया है।
60 हजार लोग झेल रहे हैं जाम
फरीदाबाद से गुरुग्राम रोजाना 60 हजार से ज्यादा लोग आते हैं। सुबह-शाम गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर घाटा मोड़, बंधवाड़ी ट्रैफिक लाइट और पाली चौक पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। दूसरा गुुरुग्राम में ब्रिस्टल चौक पार करते ही खुशबू चौक पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। यह चौक गोल्फ कोर्स रोड से एमजी रोड को जोड़ता है। प्रदेश सरकार की गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जाम मुक्त बनाने की योजना है। इसके लिए तीनों जगहों पर फ्लाईओवर के निर्माण की योजना है।
विज्ञापन
34 एकड़ जमीन के लिए लेनी है मंजूरी
लोक निर्माण विभाग ने इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का खाका तैयार करा लिया है। इसके लिए तीनों जगहों पर जमीन की जरूरत होगी। ऐसे में करीब 34 एकड़ जमीन की मंजूरी भी ली जानी है। विभाग की योजना है कि अलाइनमेंट तय होने पर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। तीनों के निर्माण पर करीब 90 करोड़ की लागत आ सकती है। अभी गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड चार लेन की है और बंधवाड़ी में टोल प्लाजा है।
गुरुग्राम से नोएडा को जोड़ने की योजना
केंद्र सरकार की गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा के बीच नमो भारत कॉरिडोर निर्माण की योजना है। 60 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर 6 स्टेशन प्रस्तावित हैं। योजना के अनुसार नया आरआरटीएस कॉरिडोर गुरुग्राम से शुरू होगा, जिसका पहला स्टेशन दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित इफ्को चौक के पास होगा। गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर 54 तक जाएगा और फिर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के साथ फरीदाबाद जाएगा। फरीदाबाद में बाटा चौक और सेक्टर-85 स्टेशन में बनेगा। कॉरिडोर नोएडा पहुंचेगा, जिसमें सेक्टर 142-168 जंक्शन के पास एक स्टेशन होगा, अंतिम पड़ाव ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर होगा। इसके बन जाने से दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। एनसीआरटीसी की ओर से दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड नमो भारत परियोजना प्रस्तावित है। यह दिल्ली (सराय काले खां) और एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ कॉम्प्लेक्स) के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर बनेगा। इसमें गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफ्को चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक स्टेशन प्रस्तावित है।