Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work on incomplete storm-water drains from Sector 81 to 112 will be completed.

Gurugram News: सेक्टर-81 से 112 तक अधूरे बरसाती नालों का काम होगा पूरा

Sat, 14 Nov 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Work on incomplete storm-water drains from Sector 81 to 112 will be completed.
जीएमडीए ने शुरू किया सर्वे, जमीन नहीं मिलने के कारण कई सेक्टरों में अटका हुआ है निर्माण कार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के नए सेक्टरों में बरसाती पानी की निकासी की समस्या दूर करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने तैयारी शुरू कर दी है। सेक्टर-81 से 112 तक विभिन्न स्थानों पर अधूरे पड़े बरसाती नालों को पूरा कराया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए की ओर से सर्वे किया जा रहा है।

सर्वे के दौरान अधूरे नालों की स्थिति, उनके निर्माण में आ रही बाधाओं और काम पूरा करने के लिए आवश्यक जमीन का आकलन किया जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों को विकसित किया है लेकिन कई सेक्टरों में जमीन संबंधी विवाद के कारण सड़क, सीवर और पानी निकासी की सेवाएं पूरी तरह से विकसित नहीं हो सकी है। एचएसवीपी ने जहां पर जमीन उपलब्ध थी, वहां पर इन सेवाओं को विकसित किया है। अब न्यू गुरुग्राम के अधिकांश सेक्टर जीएमडीए के पास हैं। ऐसे में जीएमडीए अधूरे ड्रेनेज नेटवर्क को पूरा कराने जा रहा है। सेक्टर 81 से 112 तक सर्वे में ऐसे सभी स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां नालों का निर्माण अधूरा है या फिर नालों को आपस में जोड़ने का काम बाकी है। इसका उद्देश्य बरसाती पानी की निकासी के लिए एक व्यवस्थित नेटवर्क तैयार करना है, ताकि पानी बिना रुकावट निर्धारित ड्रेनेज व्यवस्था तक पहुंच सके। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि सेक्टर-81 से 112 में बरसाती नालों को पूरा किया जाना है। उन्होंने कहा कि इन सेक्टरों में कई जगहों पर जमीन संबंधी विवाद के चलते पूरा नेटवर्क विकसित नहीं हो सका है। ऐसे में सर्वें के बाद अधूरी लाइनों को उपलब्ध जगह के अनुसार ही बनाकर जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed