फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work on cleaning the main sewerage line started in Ramgarh Dhani.

Gurugram News: रामगढ़ ढाणी में मुख्य सीवरेज लाइन की सफाई का कार्य शुरू

Sun, 12 Oct 2025 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Work on cleaning the main sewerage line started in Ramgarh Dhani.
सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने किया कार्य का उद्घाटन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्राम रामगढ़ ढाणी (वार्ड संख्या-18) में मुख्य सीवरेज पाइप लाइन के सफाई कार्य का शुभारंभ सोहना विधायक तेजपाल तंवर द्वारा किया गया। यह कार्य सुपर सकर मशीन की मदद से किया जा रहा है ताकि सीवरेज लाइन में जमा गाद और रुकावटों को प्रभावी रूप से हटाया जा सके। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड पार्षद, कार्यकारी अभियंता प्रदीप तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि सरकार और नगर निगम गुरुग्राम द्वारा गांवों और शहरी क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुपर सकर मशीनों के माध्यम से सफाई कार्य करने से नालों और पाइप लाइनों में जमी गाद को पूरी तरह निकाला जा सकता है, जिससे सीवरेज जाम की समस्या नहीं रहती।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सीवरेज नेटवर्क के सुचारू संचालन से गांव के लोगों को जलभराव और दुर्गंध जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed