फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women will have to bring their Aadhaar card for free blood tests.

Gurugram News: खून की निशुल्क जांच के लिए महिलाओं को लाना होगा आधार कार्ड

Thu, 04 Jun 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Women will have to bring their Aadhaar card for free blood tests.
एनीमिया विशेष माह के तहत अस्पताल में रोज हो रही 100 से अधिक महिलाओं की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और एनीमिया की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नागरिक अस्पताल में एनीमिया विशेष माह के तहत निशुल्क खून जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के लिए आने वाली महिलाओं को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है। आधार कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है और स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जा रहे हैं।


इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं की रक्त जांच कर उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा का पता लगाया जा रहा है, जिससे एनीमिया की स्थिति का आकलन किया जा सके। यह सुविधा रोजाना उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक महिलाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एनीमिया महिलाओं में होने वाली एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। इसके कारण कमजोरी, थकान, चक्कर आना और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। समय पर जांच और उपचार से इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से विशेष माह के दौरान जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ निशुल्क जांच सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------------------------
महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, नियमित जांच कराएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं में एनीमिया की शीघ्र पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराना है। -डाॅ. नीना, पीएमओ, अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed