{"_id":"60eee9138ebc3ec1f80a92cc","slug":"women-need-not-fear-anyone-preeti-gurgaon-news-noi593435182","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को किसी से डरने की जरूरत नहीं : प्रीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को किसी से डरने की जरूरत नहीं : प्रीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सोहना क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता से बुधवार को हरियाणा महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज दलाल ने मिलकर हालचाल जाना। उन्होंने ने डॉक्टर की टीम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उसके बाद पीड़िता व उसके पति से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उनके साथ इस दु:खद घटना में इन्हें पूरा न्याय दिलवाया जाएगा। साथ ही पीड़िता को किसी से दबने या घबराने की जरूरत नहीं है। महिला आयोग पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या है या कोई भी व्यक्ति उन पर दबाव डालता है तो वे बेझिझक उनसे व उनकी टीम से किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं। प्रीति भारद्वाज दलाल ने कहा कि महिला आयोग इस पूरे मामले पर स्वयं संज्ञान लेकर इस पर अपनी पूरी नजर रख रहा है। महिला आयोग पुलिस द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई से संतुष्ट है। नागरिक अस्पताल में सुकून योजना की जिला टीम की देखरेख में पीड़िता का उचित उपचार किया जा रहा है। साथ ही जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से भी कानूनी सहायता के लिए उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने पीड़िता व उसके पति को आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएं।
डॉक्टर बोले, पीड़िता अब भी स्वस्थ नहीं
पुलिस को पीड़ित महिला के स्वस्थ होने का इंतजार है। पुलिस ने बुधवार को भी अस्पताल प्रबंधन से महिला की जानकारी ली। उपचार में लगी डॉक्टरों की टीम ने कहा कि वह अभी स्वस्थ नहीं है। मामले की जांच कर रहे एसीपी सोहना संदीप मलिक ने बताया कि मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम दर्ज है। पुलिस केवल यह जानना चाहती थी कि मामले की सच्चाई क्या है। महिला के ठीक होने के बाद पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।