{"_id":"6894982379a6fd1acb044e4e","slug":"women-missing-with-daughter-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105367-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो मासूम बच्चियों सहित महिला लापता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो मासूम बच्चियों सहित महिला लापता, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के गांव अड़बर से एक 34 वर्षीय महिला अपनी दो मासूम बच्चियों के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अड़बर गांव निवासी नसीम ने थाना सदर नूंह में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी शकीला 23 जुलाई को दो बेटियों के साथ बिना बताए घर से चली गई और तब से लापता है। नसीम ने बताया कि वह पेशे से चालक है और घटना के दिन वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। पूछताछ करने पर पता चला कि शकीला अपने साथ घर में रखे कुछ पैसे, पारिवारिक जेवरात और दोनों बच्चियों को लेकर चली गई थी। शकीला के पास मोबाइल नंबर भी था जो अब बंद है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।