{"_id":"5d77d9878ebc3e01656e7f07","slug":"women-looted-gurgaon-news-noi4604804196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 3.91 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 3.91 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए नामचीन बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शादी का झांसा देकर 3.91 लाख ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के मुताबिक आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, इसके बाद जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सेक्टर-47 निवासी युवती ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक इसी वर्ष मई माह में जीवनसाथी डॉट कॉम पर शादी के लिए अपना प्रोफाइल बनाया गया था। इस दौरान उसके पास एक युवक की रिक्वेस्ट आई। युवक ने अपना परिचय हिमांशु नेगी के रूप में देेते हुए बताया कि वह लंदन के मैनचेस्टर में अर्बन प्लानिंग का काम करता है। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों के बीच व्हॉट्स एप और कॉल के जरिए बातचीत शुरू होने के बाद हिमांशु ने अपनी मां से बात कराते हुए कहा कि वह आपके घरवालों से शादी के लिए बात करने के लिए भारत आएंगे।
आरोपी ने पांच जून की फ्लाइट की टिकट युवती को दिखाते हुए कहा कि वह भारत आ रहा है। छह जून को मुंबई से कॉल आया जिसमें एक युवक ने बताया कि आपके दोस्त हिमांशु को एयरपोर्ट पर रोका गया है, क्योंकि उनके पास ज्यादा सामान है। उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के तहत खाते में 55, 680 रुपये ट्रांसफर करने को कहा तो युवती ने कर दिया। करीब आधे घंटे बाद दोबारा युवक ने कॉल कर कहा कि इनके पास बिना बिल के जेवरात भी मिले है इसके लिए बतौर चार्ज 1.16 लाख फीस लगेगी। तीसरी बाद कॉल करते हुए आरोपी युवक ने 85 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा मोबाइल बंद कर दिया।
विज्ञापन
ठगी का अहसास होने के बाद युवती ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस से की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद सोमवार शाम को हिमांशु नेगी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।