{"_id":"65ee26d9160d8db77c0a24f6","slug":"women-enjoy-adventure-drive-in-toyota-hilux-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27022-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टोयोटा हिलक्स में महिलाओं ने उठाया एडवेंचर ड्राइव का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टोयोटा हिलक्स में महिलाओं ने उठाया एडवेंचर ड्राइव का लुत्फ
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में टोयोटा कंपनी ने आयोजित किया ऑफ-रोड ड्राइव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को बलियावास स्थित ओटीआर एडवेंचर में महिलाओं के लिए टोयोटा हिलक्स एक्सपेरिमेंटल ड्राइव का आयोजन किया गया। इस एडवेंचर ड्राइव का महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया।
सुबह काफी संख्या में महिलाओं समेत अन्य लोग ओटीआर एडवेंचर पहुंचे। प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराकर कार से ऑफ-रोड ड्राइव का आनंद उठया। टोयोटा कंपनी के डिप्टी मैनेजर सेल्स आकाश शर्मा ने बताया कि टोयोटा हिलक्स एक्सपेरिमेंटल ड्राइव में महिलाओं ने एडवेंचर ड्राइव का लुत्फ उठाया। उन्होंने बताया कि महिला दिवस पर महिला चालकों के लिए चुनौतीपूर्ण इलाकों और विशेष रूप से डिजाइन किए गए ट्रैक जैसे कि आर्टिक्यूलेशन, गहरी खाइयों आदि के माध्यम से नेविगेट करते हुए बेहतर अनुभव प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि यह पहल महिलाओं में मजबूत भावना को प्रदर्शित करती है। इसमें कई महिलाओं ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ एडवेंचर ड्राइव की। डिप्टी मैनेजर ने बताया कि टोयोटा हिलक्स में कई खूबियां हैं। इसमें प्रतिकूल मौसम और सड़क की स्थिति में वाहन पर नियंत्रण रखने के लिए शीर्ष सुरक्षा सुविधाएं जैसे 7 एसआरएस एयरबैग, वाहन स्थिरता नियंत्रण (वीएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल (टीसी) इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम समेत अन्य फीचर हैं। इसमें भाग लेने वाली स्मृति ने बताया कि कंपनी ने महिलाओं के लिए एक विशेष एडवेंचर ड्राइव का आयोजन कर एक अलग की रोमांच का अनुभव कराया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से साहसिक डाइविंग के प्रति क्रेज बढ़ता है।