फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   women drowned in pond

Gurugram News: जोहड़ में डूबने से 22 वर्षीय महिला की मौत, आठ माह की बच्ची बची

Mon, 25 Aug 2025 05:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
women drowned in pond
- सिरौली गांव में हुआ हादसा, जलभराव की समस्या हो रही जानलेवा साबित, प्रशासन का नहीं ध्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। सिरौली गांव में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय महिला चांदनी की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। महिला की गोद में आठ माह की बच्ची थी, लेकिन बच्ची को परिजनों ने सुरक्षित पा लिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के करीब छह बजे चांदनी अपनी आठ माह की बच्ची को लेकर शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। गांव के रास्तों पर इन दिनों भारी जलभराव है। महिला बच्ची को जोहड़ से कुछ दूरी पर जमीन पर बैठाकर खुद शौच के लिए जैसे ही आगे बढ़ी, उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में गिर गई। पानी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी और डूब गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि करीब एक घंटे तक जब चांदनी घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी परिजन की नजर जोहड़ किनारे बैठी बच्ची पर पड़ी। शंका होने पर परिजन पानी में झांककर देखने लगे। तभी उन्हें चांदनी का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडी खेड़ा के अल-आफिया अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि सिरौली गांव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। चारों तरफ पानी भरा रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई रास्ते बंद पड़े हैं और आए दिन हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव से पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सदर थाना के कार्यकारी प्रभारी भजनलाल का कहना है कि मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed