फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women demonstrated for the closure of liquor contract

Gurugram News: शराब का ठेका बंद कराने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 10 Jul 2023 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated for the closure of liquor contract
ठेके पर जड़ा ताला आश्वासन के बाद खोला, समाधान न होने पर धरने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी के गांव बपास में ठेका बंद करवाने को लेकर गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया और ठेके पर कुछ समय के लिए ताला जड़ दिया। पुलिस द्वारा सोमवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देने के बाद ठेके का ताला खोला गया।



जानकारी के अनुसार बपास में गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक ठेका खुला हुआ है। ठेके के सामने ही वाटर सप्लाई है तथा गांव का कूड़ा घर भी है। गांव की सरपंच रेनू यादव तथा नरेंद्र यादव सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव की महिलाओं को कूड़ा आदि डालने के लिए उस स्थल पर आना जाना पड़ता है। साथ ही गांव में हाई स्कूल है तथा स्कूली छात्राओं व अन्य विद्यार्थियों को भी इसी मार्ग से आना जाना होता है। इधर ठेके के सामने अनेक शराबी शराब पीते रहते हैं तथा आने जाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। इससे ग्रामीण विशेषकर गांव की नारी शक्ति खासी परेशान हैं। इस समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास कर सरकार को समय रहते भेज दिया था कि उनके गांव में ठेका न खोला जाए। अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन भी दिया था कि 11 जून के बाद ठेका नहीं खोला जाएगा। 12 जून को नए आए ठेकेदार ने वहां ठेका खोल दिया। इससे ग्रामीण विशेषकर महिलाएं सरकार एवं प्रशासन से नाराज हैं। रविवार को गांव की महिलाएं एकत्र होकर ठेके के सामने पहुंचीं तथा ठेके पर ताला लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा महिलाओं एवं ग्रामीणों को समझाया तथा आश्वासन दिया कि सोमवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद महिलाओं ने ताला खोल दिया परंतु साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शांतिपूर्वक धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed