फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women blocked road in protest against liquor vends

Gurugram News: शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया रोड जाम

Sat, 21 Jun 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Women blocked road in protest against liquor vends
नाबालिग को शराब बेचे जाने का आरोप, प्रशासन पर उठे सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नगर के पटौदी रोड पर खुले नए शराब ठेके के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। नाबालिग को शराब बेचने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने बिलासपुर-पटौदी सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात काफी देर तक बाधित हो गया। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। हालांकि, इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा और पुलिस को प्रदर्शनकारियों को शांत करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ठेके पर मौजूद सेल्समैन ने भविष्य में सावधानी बरतने की बात कहने पर माहौल शांत हुआ।


स्थानीय महिलाओं ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि यहां पर शराब का ठेका खोला जा रहा है, तो उन्होंने एसडीएम कार्यालय जाकर अपना विरोध दर्ज कराया था। उस समय उन्हें यह आश्वासन दिया गया था कि ठेका नहीं खुलेगा। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने ठेका खोलने की अनुमति दे दी। महिलाओं का कहना है कि ठेका खुलने से क्षेत्र में सामाजिक माहौल खराब होगा। शराबियों के कारण महिलाएं और युवतियां असुरक्षित महसूस करेंगी। विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह ठेका खोला गया है। जो की धार्मिक स्थल से करीब 100 मीटर की ही दूरी पर है। उनका कहना है कि इससे पहले आश्वासन के बाद यहां शराब ठेका नहीं खोला गया था, लेकिन इस बार खोल दिया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने लोगों से अपील की कि कानून व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन से मिलकर समाधान निकालें। एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने दोनों पक्षों को तलब किया। एसडीएम ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का दावा था कि ठेका अवैध है लेकिन आबकारी विभाग के नियम अनुसार इसे खोला गया है। यदि भविष्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने को लेकर शिकायतें मिलीं तो नियम अनुसार कार्रवाई होगी। वहीं, आबकारी विभाग के निरीक्षक दयाल यादव ने बताया कि ठेका नियमों के तहत संचालित हो रहा है, अगर नाबालिग को शराब बेचने का मामला सामने आया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed