फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman's arm broken after falling from stairs at railway station

Gurugram News: रेलवे स्टेशन पर सीढि़यों से गिरी महिला का हाथ टूटा

Mon, 03 Apr 2023 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman's arm broken after falling from stairs at railway station
आरपीएफ व जीआरपी टीम ने दिया प्राथमिक उपचार , सामान्य अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर रविवार की सुबह 11.40 बजे एक महिला सीढि़यों में उतरते समय चक्कर आने से गिर गई। सीढि़यों से गिरने के कारण महिला का हाथ टूट गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन मेहरा सहित अन्य स्टाफ ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सामान्य अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया।

निरीक्षक नितिन मेहरा ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) महिला प्रधान आरक्षी नीलम ने सूचना दी कि एक महिला प्लेटफार्म नंबर-1 पर सीढि़यों से उतरते समय चक्कर आने के कारण गिर गई। जिससे महिला का बायां हाथ टूट गया है। उन्होंने सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह और जीआरपी महिला स्टाफ की सहायता से घायल महिला को हड्डी टूटने से संबंधित प्राथमिक उपचार प्लेटफार्म पर ही दिया। इसके उपरांत पुलिस कंट्रोल रूम गुरुग्राम से संपर्क किया। जिससे ईवीआर-264 सिविल पुलिस पीसीआर उप निरीक्षक राजकुमार ने महिला को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि वह पातली गांव से गुरुग्राम आई है।
विज्ञापन

----
फोटो-01- सीढि़यों से गिरकर घायल हुई महिला को प्राथमिक उपचार देते हुए आरपीएफ निरीक्षक नितिन मेहरा व अन्य पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed