{"_id":"6578a882d12790feb70da987","slug":"woman-who-harassed-innocent-child-arrested-released-on-bail-from-police-station-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-20840-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मासूम का उत्पीड़न करने वाली महिला गिरफ्तार, थाने से जमानत पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मासूम का उत्पीड़न करने वाली महिला गिरफ्तार, थाने से जमानत पर छोड़ा
विज्ञापन
मासूम का उत्पीड़न करने वाली महिला गिरफ्तार, थाने से जमानत पर छोड़ा
अमर उलाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मासूम से हुए उत्पीड़न के मामले में कमिश्नरेट की पुलिस ने 90 घंटे बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। पुलिस के अनुसार बोर्ड के द्वारा उसका बोन टेस्ट कराया गया है। जिसमें उसकी उम्र 16 से 17 के बीच होने का अंदेशा है। अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। उसे थाने लेकर आई। जांच में शामिल करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया है।
बता दें कि मंगलवार को पीड़ित किशोरी की सरकारी अस्पताल से एमएलआर व डिस्चार्ज समरी मिली है। पीड़ित की उम्र के बारे में जानकारी के लिए ओसिफिकेशन टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में पीड़िता की उम्र 17 साल पाई गई है। डाक्टर से मेडिकल ओपिनियन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। लेकिन दो डाक्टर के बाहर होने पर होने की वजह से फाइनल ओपिनियन नहीं मिला है। बुधवार को इस मामले की फाइनल मेडिकल रिपोर्ट मिलेगी। शुक्रवार रात सेक्टर 57 स्थित एक घर से छह महीने से बंधक बनी घरेलू सहायिका किशोरी को पूर्व मेजर मनोहर लाल के परिवार फैमिली और किशोरी की मां ने छुड़ाया था। किशोरी की मां ने महिला व उसके दोनों बेटों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने थाना पुलिस को बताया था कि किशोरी के साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया।
वर्जन
मासूम की मां की ओर से दर्ज मामले में मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जांच में शामिल होने के बाद उसे नियमानुसार जमानत पर छोड़ दिया गया। - डा. कविता , एसीपी ईस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
............मयंक