{"_id":"64ac4ea1fc9b17d9980c3654","slug":"woman-who-came-for-treatment-in-civil-hospital-got-electrocuted-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9349-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आई महिला को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आई महिला को लगा करंट
Tue, 11 Jul 2023 12:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
इलाज नहीं होने के चलते डॉक्टर ने किया गुरुग्राम रेफर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना के नागरिक अस्पताल में सोमवार को इलाज कराने आई गर्भवती महिला को करंट लग गया। करंट लगने से महिला कोमल की हालत बिगड़ गई। गर्भवती महिला के पति संजीव ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद गुरुग्राम रेफर कर दिया। इस बारे में सोहना नागरिक अस्पताल के डॉक्टर भी ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे।
पीड़ित महिला कोमल ने बताया कि वह सोमवार सुबह महिला चिकित्सक के पास अपने स्वास्थ्य की जांच कराने आई थी। महिला चिकित्सक ने कुछ जांच लिखी थीं । जांच कराने के लिए कमरा नंबर-2 स्थित लैब में पहुंची। लैब के बाहर लोगों की लाइन लगी हुई थी। जब उसका नंबर आया तो जैसे ही लैब के अंदर जाने के लिए दीवार को हाथ लगाया, तो पांच से छह सेकंड दीवार में हाथ चिपक गया और जोर से झटका लगा और वह नीचे गिर गई। गर्भवती महिला के पति संजीव ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद गुरुग्राम रेफर कर दिया।
महिला के पति संजीव ने पुलिस को 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भी जांच के लिए पहुंची। डॉक्टर ने माना कि करंट लगने के बाद सोहना नागरिक अस्पताल में सुविधा नहीं होने के कारण जांच के लिए गुरुग्राम भेजा जा रहा है। लैब में बैठे कर्मचारी का कहना है कि सुबह 9 बजे हुई इस घटना के बाद दस बजे से बिजली सप्लाई बंद की गई है। अब लाइट व पंखे बंद पड़े हैं और अंधेरे में काम करना पड़ रहा है। दोपहर के दो बजे बाद भी बिजली शुरू नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
घटना को लेकर एसएमओ डॉ. इंद्रजीत सिंह का कहना है कि महिला की हालत ठीक है। करंट लगने की शिकायत आने के बाद बिजली ठीक करने वाले को बुलाया है। जांच कराई जा रही है कि दीवार में करंट कैसे आया।