फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman was assaulted by four alcoholics, tried to drag her into the car, people caught one

महिला से चार शराबियों ने की मारपीट, कार में खींचने का किया प्रयास, लोगों ने एक को पकड़ा

Thu, 19 May 2022 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Woman was assaulted by four alcoholics, tried to drag her into the car, people caught one
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार सवार चार युवकों ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही उसे अपनी कार में खींचने का भी प्रयास किया। यह देख स्थानीय लोग जुट गए और चारों युवकों में से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन मौके से फरार होने में सफल रहे। वारदात के समय महिला बेटे के साथ बिजली बिल भरकर अपनी कार से घर जा रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पालम विहार थाना की पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 43 वर्षीय महिला ने बताया है कि वह बेटे के साथ बुधवार सुबह करीब 11 बजे बिजली बिल भरने के लिए संबंधित बिजली निगम के कार्यालय गई थी। बिजली बिल भरने के बाद जैसे ही घर जाने के लिए अपनी कार में बैठी, पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर वह और उसका बेटा कार में सवार चार युवकों से कारण पूछने लगे। आरोप है कि चारों युवक नशे में थे और सभी उसके साथ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने महिला व उसके बेटे के साथ मारपीट की। सभी महिला को अपनी कार में खींचने लगे। यह देख आसपास के लोग जुट गए। लोगों को जुटता देख तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed