{"_id":"6883d1dedb6422d01f0aa3c4","slug":"woman-murdered-by-strangulation-brother-in-law-accused-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63175-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गला दबाकर महिला की हत्या, नंदोई पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गला दबाकर महिला की हत्या, नंदोई पर आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना स्थित स्पोर्ट्स विला सोसाइटी में बृहस्पतिवार को नंदोई ने महिला का गला घोटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
महिला की पहचान राजस्थान के जिला झूंझने के ढाणी भालौठा निवासी संगीता के रूप में हुई है। आरोपी नंदोई रविंद्र हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। फिलहाल पलवल में आरोपी की ड्यूटी है। मृतका महिला के भाई नरेंद्र की शिकायत पर नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि महिला के पति की कुछ समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह अपने नंदाेई रविंद्र के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गया। सोहना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार बताते हैं कि मृतक महिला के भाई नरेंद्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।