फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   woman in wheelchair was stopped from entry by famous restaurant in Gurugram

गुरुग्राम में इंसानियत का कत्ल: व्हीलचेयर पर आई महिला को नामी रेस्टोरेंट ने घुसने से रोका, दिया ये बचकाना तर्क

Sun, 13 Feb 2022 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 05:10 PM IST
सार

दिव्यांग महिला सृष्टि पांडेय ने कहा कि मैं बहुत स्तब्ध थी। मैंने उसके बाद एक शब्द भी नहीं कहा। मैं बस जो हो रहा था उसे सही करने की कोशिश कर रही थी। हमें ऐसी फैंसी जगह से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन
woman in wheelchair was stopped from entry by famous restaurant in Gurugram
घटना के बारे में जानकारी देती महिला - फोटो : ANI

विस्तार

गुरुग्राम में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग महिला को नामी रेस्टोरेंट रास्ता ने प्रवेश देने से मना कर दिया। पीड़ित महिला सृष्टि पांडेय ने कहा कि वह अपने दोस्त और अपने परिवार के साथ शुक्रवार को रेस्टोरेंट गई थी। लेकिन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने कहा कि व्हीलचेयर अंदर नहीं जा सकती। इसके पीछे कर्मचारियों ने तर्क दिया कि व्हीलचेयर की वजह से अन्य ग्राहकों को परेशानी होगी।

विज्ञापन


दिव्यांग महिला सृष्टि पांडेय ने कहा कि मैं बहुत स्तब्ध थी। मैंने उसके बाद एक शब्द भी नहीं कहा। मैं बस जो हो रहा था उसे सही करने की कोशिश कर रही थी। हमें ऐसी फैंसी जगह से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी। यह पहली बार नहीं है।

विज्ञापन


कहा मुझे स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य रूप से कई अन्य स्थानों पर वंचित किया गया है और अब यह रेस्टोरेंट भी है। रेस्टोरेंट की ओर की गई इस हरकत को दिव्यांग महिला ने ट्वीट कर लोगों के सामने रखा। जिसके बाद रेस्टोरेंट पर लोगों ने जमकर कटाक्ष किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed