फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman cheated of Rs 50 thousand

Gurugram News: महिला से 50 हजार रुपये की ठगी

Thu, 29 May 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 50 thousand
गुरुग्राम। जालसाज ने प्रॉपर्टी के किराये को लेकर महिला से 50 हजार रुपये की ठगी की है। पीड़ित महिला ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गुरुग्राम के सेक्टर-109 निवासी नियति कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रॉपर्टी के किराये को लेकर उसके साथ 50 हजार रुपये की ठगी हुई है। पीड़िता ने बताया कि प्रॉपर्टी के किराये के लिए एक व्यक्ति उनके संपर्क में था। उसने अपने आपको सीआईएसएफ का कर्मचारी बताया था। व्यक्ति ने सीआईएसएफ संबंधी प्रमाण पत्र व पता संबंधी दस्तावेज दिए थे। व्यक्ति ने पीड़ित महिला को बताया कि सीआईएसएफ के पास रुपये ट्रांसफर करने की अलग प्रक्रिया है। जहां पर भुगतान प्राप्त करने के लिए भुगतान ट्रिगर करना होगा। ऐसे में शिकायतकर्ता महिला ने एसबीआई योनो एप से 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ब्यूरो
विज्ञापन




--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन




क्रेडिट कार्ड को रुपये कार्ड में कन्वर्ट करने का झांसा देकर ठगी



गुरुग्राम। जालसाज ने क्रेडिट कार्ड को रुपये कार्ड में कन्वर्ट करने का झांसा देकर 1,52,792 रुपये की धोखाधड़ी की है। जालसाज ने पीड़ित युवक के मोबाइल पर लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



जिले के कादीपुर गांव स्थित सरस्वती एंक्लेव निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मई को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह आईसीआईसीआई बैंक से बोल रहा है और आपके क्रेडिट कार्ड को रुपये कार्ड में कन्वर्ट करवा देगा। इसके बाद कॉल करने वाले कर्मबीर के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। कर्मबीर ने जैसे ही लिंक को खोला तो उसके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 1,52,792 रुपये कट गए। कर्मबीर ने रुपये कटने की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर भी की है। ब्यूरो



----



प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed