{"_id":"653d54bf5e1114a0340a43ec","slug":"woman-caught-who-extorted-money-by-threatening-to-implicate-her-in-rape-case-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-17347-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वाली महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वाली महिला काबू
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर से मांगे थे 50 हजार रुपये, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना सदर थाना पुलिस ने रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने वाली महिला को काबू किया है। महिला ने एक कैंटर चालक को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए ट्रांसपोर्टर से 50 हजार रुपये की मांग की थी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में ट्रांसपोर्टर ने कहा कि 26 अक्तूबर को पुलिस द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि उनकी कैंटर गाड़ी के ड्राइवर ने एक महिला के साथ गलत काम किया है। जिस पर वे पुलिस चौकी निमोठ पहुंचे। जहां चालक पर केस दर्ज कराने वाली महिला भी मिली। महिला ने ट्रांसपोर्टर से बातचीत की और उससे 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उनकी गाड़ी के ड्राइवर को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। ट्रांसपोर्टर ने अपनी शिकायत में पुलिस को साक्ष्य प्रस्तुत किए। जिस पर पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर उसे सोहना से काबू कर लिया। आरोपित 40 वर्षीया महिला उत्तराखंड मूल की है जो, फरीदाबाद में रहती है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।