{"_id":"650c8ebc5c09d13b6a075284","slug":"woman-arrested-for-taking-rs-50000-in-the-name-of-withdrawal-of-molestation-case-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14883-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छेड़छाड़ का केस वापस लेने के नाम पर 50 हजार लेती महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छेड़छाड़ का केस वापस लेने के नाम पर 50 हजार लेती महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
पहले 13 लाख रुपये में कर लिया था फैसला, अब केस रीओपन कराकर मांग रही थी एक लाख
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का मुकदमा वापस लेने के बदले 50 हजार लेते महिला को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पहले इस केस में 13 लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया था। बाद में केस रीओपन कराकर एक लाख रुपये की मांग की थी। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव वजीराबाद के रहने वाले महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी पहचान मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। जो फिलहाल गांव उल्लावास में रह रही है। उसने साल 2022 में महिला थाना ईस्ट पुलिस को शिकायत देकर उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। इस केस को वापस लेने के लिए युवती ने सेक्टर-46 स्थित चौधरी स्वीट्स पर उससे 13 लाख रुपये लिए थे और केस को बंद करा दिया था। रुपये लेने के बाद युवती ने एक बार फिर इस केस को रीओपन करा दिया और केस बंद कराने के बदले 1 लाख रुपये की मांग करने लगी। महावीर ने इस बारे में सेक्टर-50 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेड पार्टी तैयार की। जिसके बाद महावीर ने युवती से सौदा तय किया और 50 हजार रुपये देने की बात कही। जैसे ही युवती यह 50 हजार रुपये लेने आई वैसे ही पुलिस ने इसकी वीडियोग्राफी करके युवती को मौके पर ही काबू कर लिया।