फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman admitted in ICU after falling due to loss of balance of scooty

Gurugram News: स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से गिरी महिला आईसीयू में भर्ती

Wed, 30 Jul 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Woman admitted in ICU after falling due to loss of balance of scooty
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की जर्जर सड़कों की वजह से एक महिला हादसे का शिकार हो गई। महिला बेटे के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। सोहना चौक रोड पर जलभराव के कारण गड्ढा दिखाई न देने की वजह से स्कूटी असंतुलित होकर गिर पड़ी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। वर्तमान में महिला का इलाज सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। तीन दिन से महिला अस्पताल में भर्ती है। घायल महिला ने बताया कि हर साल सरकार की ओर से सड़कों की मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं फिर भी शहर की सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर की है और प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed