फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   With whom did you leave us son?

Gurugram News: हमें किसके सहारे छोड़ गया बेटा...

Sun, 20 Aug 2023 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
With whom did you leave us son?
13 अगस्त को एक महीने की छुट्टी बिताकर पत्नी व बेटों को लेकर गया था तेजपाल
विज्ञापन

शेर सिंह डागर
नूंह। नूंह के संगेल निवासी तेजपाल सिंह की शहादत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया। शहीद तेजपाल के पिता जयवीर उर्फ जब्बू को इस बारे में जैसे ही पता लगा तो वह आपा खो बैठे। मां की हालत किसी से देखी नहीं जा रही थी और वो बार-बार कह रही थीं कि हमें और बच्चों को बेटा किसके सहारे छोड़ गया। पिछले सप्ताह 13 अगस्त को एक महीने की छुट्टी काटकर शहीद तेजपाल सिंह अपनी बीवी नेहा सिंह व दो बेटे हितेश व लव को अपने साथ लेकर जाते वक्त अपने मां-बाप को यह कहकर गया था कि अगली बार आप भी तैयार रहना। आपको अपने साथ फौज में ही लेकर जाऊंगा। आपकी बहुत याद आती है। 30 वर्षीय तेजपाल 2012 में फौज में भर्ती हुआ था और एक वर्ष बाद 2013 में उसकी शादी पास के गांव बिघावली की बेटी नेहा सिंह के साथ हुई थी। उसके दो लड़के हैं, बड़े लड़के की उम्र 6 वर्ष तथा छोटे बेटे की उम्र 3 वर्ष है। तेजपाल लांस नायक के पद पर था और 2 साल पहले उसने पलवल में अपना मकान भी बनाया था। पिता जयवीर रोते हुए कहते हैं कि हमारा सब कुछ उजड़ गया, अब हम किसके सहारे रहेंगे।

ग्रामीणों के मुताबिक, तेजपाल की पत्नी नेहा व दो बेटे उसी के साथ फौज में गए हुए थे। जिन्हें अभी तक तेजपाल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें वहां से किसी और बहाने से लाया गया है और खबर लिखे जाने तक पत्नी और बच्चों को किसी रिश्तेदारी में रोका हुआ है। सुबह करीब 11 बजे तेजपाल के पार्थिव शव को संगेल गांव लाया जाएगा। इससे पहले उजीना गांव के महाराणा चौक से उसकी शोभायात्रा को एक काफिले के साथ संगेल गांव तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें हजारों लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


फोटो- शहीद तेजपाल के घर बैठे परिजन व ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed