फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   With the help of players, the exercise of conducting the 'game' of 2024

Gurugram News: खिलाड़ियों के सहारे 2024 का 'खेल' साधने की कवायद

Wed, 05 Jul 2023 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
With the help of players, the exercise of conducting the 'game' of 2024
गार्गी कक्कड़, जिलाध्यक्ष भाजपा
प्रदेश सरकार ने की है ओलंपिक खेलों के राष्ट्रीय पदक विजेताओं को नौकरी देने की घोषणा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। ओलंपिक में खेले जाने वाले किसी भी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी को कैश अवार्ड और नौकरी देने की सरकार की घोषणा को अगले वर्ष 2024 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्षी दलों ने इसे खिलाड़ियों के सहारे विधानसभा चुनाव के हित साधने की कवायद बताया है। ताजा घोषणा में सरकार ने भार वर्ग को भी खत्म कर दिया है। इससे सरकारी नौकरी में खिलाड़ियों के प्रवेश का रास्ता खुल गया है।
अगले वर्ष प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। प्रदेश की देश और विदेश में एक बड़ी पहचान यहां के खिलाड़ियों को लेकर भी रही है। प्रदेश में इस बात का बेहद प्रभाव रहता है कि सरकार की खिलाड़ियों को लेकर क्या नीति रहती है। इसका बड़ा असर मतदान व्यवहार में भी रहता है। प्रदेश की सबसे बड़ी उपलब्धि देश को कुश्ती के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम दिलाने की है। इसके अलावा बैडमिंटन, क्रिकेट, जैवलिन थ्रो में भी यहां के खिलाड़ियों ने देश को दुनिया में आगे किया है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा : कक्कड़
भाजपा की जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ सरकार के इस कदम को खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम बताती हैं। वह कहती हैं कि इससे अभ्यास में जुटे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। वह अपनी आजीविका की चिंता से मुक्त होकर अपने खेल पर ध्यान देंगे। उनकी प्रतिभा का लाभ देश को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की घोषणा सिर्फ घोषणा : डावर
कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि सरकार की घोषणा सिर्फ घोषणा है। इससे पहले भी सरकार मेट्रो नेटवर्क, बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल और शहर में एम्स को लेकर घोषणा कर चुकी है। यह सरकार अब इस प्रकार की लुभावनी घोषणाएं करके खिलाड़ियों को साधने का प्रयास कर रही है।

गार्गी कक्कड़, जिलाध्यक्ष भाजपा

गार्गी कक्कड़, जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed