फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   With Rahul's presence, the Congress sent a message of unity

Gurugram News: राहुल की मौजूदगी से कांग्रेस ने दिया एकजुटता का संदेश

Sat, 09 May 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
With Rahul's presence, the Congress sent a message of unity
एक किलोमीटर पैदल चले राहुल समेत अन्य नेता, पहले पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दूरी बनाए हुए थे
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शुक्रवार को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल होने से कांग्रेस ने मंच से एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया। इससे पहले इस यात्रा से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दूरी बनाए हुए थे और बृजेंद्र सिंह अकेले ही प्रदेशभर में यात्रा कर रहे थे।
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मंच पर नजर आए। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान समेत कई नेता शामिल रहे। राहुल गांधी शाम करीब 5:35 बजे खांडसा चौक से पैदल यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर एसडी स्कूल चौक तक यात्रा की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके साथ मौजूद रहे। सड़क के दोनों ओर राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने कई जगहों पर पुष्णवर्षा से उनका उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बृजेंद्र सिंह ने हरियाणा के लोगों के बीच जाकर उनकी नब्ज को समझा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से उन्हें काफी फायदा होगा और कांग्रेस के युवा नेताओं को भी जनता के बीच इस तरह की यात्राएं करनी चाहिए। इस दौरान शहरी प्रधान पंकज डाबर, ग्रामीण वर्धन यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


राहुल के आने से युवाओं में नया जोश : राव नरेंद्र
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के आने से हरियाणा के युवाओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि देश का गरीब और आम व्यक्ति राहुल गांधी को भविष्य के नेता के रूप में देख रहा है। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे भी उठाए। हरियाणा का एनसीआरबी की रिपोर्ट में देश में चौथा स्थान आया है। बिहार भी हरियाणा से अच्छा है। हालांकि, बीजेपी द्वारा किए जा रहे सारे षड्यंत्रों को फेल करने का काम किया है, चाहे वह वोट चोरी का मुद्दा हो या अन्य कोई। राहुल गांधी के अंदर नेहरू और राजीव जैसी दूरदृष्टि है और इंदिरा जी जैसी दृढ़ता है। जल्द ही देश की बागडोर आपके हाथ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल को हरियाणा से विशेष प्यार: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के हरियाणा में आने का स्वागत करता हूं। राहुल गांधी को हरियाणा से विशेष प्यार है। कभी वे किसान के घर खाना खाने जाते हैं। उन्होंने देश के किसान, मजदूर और महिलाओं को बचा दिया। बीजेपी वाले जो तीन कानून लेकर आए थे, उन्हें आपने आगे बढ़ने से रोका है। बीजेपी महिलाओं के साथ जो चालाकी कर रही थी, महिला आरक्षण बिल को लेकर, अब बीजेपी वाले संशोधन लेकर आए, लेकिन इसका विरोध किया। इसके लिए हार्दिक आभार प्रकट करता हूं। भारत जोड़ो यात्रा जब हरियाणा में आई थी, तब भी हरियाणा के लोगों ने बहुत प्यार दिया था।

भाईचारे के संदेश के लिए निकाली गई यात्रा
बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सद्भाव यात्रा हरियाणा में भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा का रूट गुरुग्राम और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने के लिहाज से तय किया गया था।

संविधान की प्रति दिखाकर बोले राहुल
सभा के दौरान राहुल गांधी ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान और जनता के अधिकारों पर हमला किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कभी नहीं भूलेगी।



कार्यक्रम की झलकियां
-राहुल गांधी ने करीब 15 मिनट तक सभा को संबोधित किया।
-यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन और मंच लगाए गए थे।
-सड़क कांग्रेस के झंडों, पोस्टरों और बैनरों से पटी नजर आई।
-भीड़ अधिक होने के कारण कई जगह अव्यवस्था की स्थिति भी बनी रही।
-सभा स्थल पर जगह कम होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, घरों की छतों पर पुलिस तैनात रही।
-एक किलोमीटर की पदयात्रा में अवस्थाओं की भरमार रही। जैसे ही साढ़े पांच बजे राहुल गांधी खांडसा चौक पर पहुंचे, तुरंत ही पैदल चलने लगे।
-कांग्रेस इतनी तेजी से आगे बढ़े कि आगे खड़े लोगों को समझने का मौका भी नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने यात्रा में आगे बढ़ रहे लोगों को जल्दी-जल्दी आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed