{"_id":"6af76067eb686df6e40eaca7","slug":"with-devotthan-ekadashi-wedding-music-will-resound-and-auspicious-ceremonies-will-begin-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107183-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: देवोत्थान एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, शुरू होंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: देवोत्थान एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, शुरू होंगे मांगलिक कार्य
विज्ञापन
20 नवंबर को भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ विवाह समारोहों की होगी शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। देवोत्थान एकादशी के साथ ही चार माह से थमे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ कार्यों के आयोजन का सिलसिला शुरू होगा।
इस बार 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी मनाई जाएगी। इसके बाद बैंड-बाजों और शहनाइयों की धुन के बीच विवाह समारोहों की रौनक देखने को मिलेगी। विवाह का सीजन शुरू होने से पहले ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। कपड़ों, आभूषणों और शादी से जुड़ी अन्य खरीदारी के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। देवोत्थान एकादशी को देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि में विवाह सहित कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और शुभ कार्यों का सिलसिला फिर शुरू होता है। इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है। ओम नम: शिवाय ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित आरपी पांडे ने बताया कि 20 नवंबर शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के पूजन के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। भगवान शालिग्राम की पूजा के लिए अभिजित मुहूर्त रहेगा। उन्होंने बताया कि देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।
नवंबर से मार्च तक विवाह के 37 शुभ मुहूर्त
पंडित आरपी पांडे के अनुसार, नवंबर से मार्च 2027 तक विवाह के लिए कुल 37 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। नवंबर में 20, 21, 24, 25 और 26 नवंबर को विवाह के शुभ दिन हैं। दिसंबर में 1, 2, 3, 4, 11, 12 और 13 दिसंबर को विवाह किए जा सकेंगे। जनवरी में 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 30 और 31 जनवरी को शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में 2, 10, 12, 15, 16, 20, 21, 27 और 28 फरवरी तथा मार्च में 1, 2, 10, 11, 13 और 14 मार्च तक विवाह के शुभ दिन बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल 2027 को नया पंचांग आने के बाद आगे के विवाह मुहूर्त तय होंगे।