फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wires broken from place to place, half the city's electricity went out for hours

जगह-जगह टूटी तार, आधे शहर की बिजली घंटो गुल

Sun, 23 Jan 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Wires broken from place to place, half the city's electricity went out for hours
गुरुग्राम। शहर में बरसात के कारण कई स्थानों पर मुख्य आपूर्ति लाइन टूटने से पुराने शहर में आधे से अधिक हिस्से में घंटों बिजली गुल रही। हालांकि शिकायत के बाद बिजली निगम के कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन शाम साढ़े चार बजे तक भी कई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। शनिवार की रात से बिजली निगम के कंट्रोल रूप में बिजली गुल होने की शिकायतें आने लगी थीं, जो रविवार दोपहर तक भी जारी रहीं। जैकबपुरा और मदनपुरी के साथ सूरत नगर, अशोक विहार, अर्जुन नगर और चार आठ मरला में जाने वाली मुख्य आपूर्ति लाइन हवा के तेज झोंकों से टूट गई। मुख्य लाइन टूटने की सूचना पर निगम ने एहतियाती तौर पर दूसरे हिस्सों की भी लाइन काटकर बिजली गुल कर दी। इस बीच मदनपुरी, अर्जुन नगर, जवाहर नगर, भीम नगर, कृष्णा कॉलोनी, चार-आठ मरला, लक्ष्मी गार्डन, शिवाजी नगर, शिवजी पार्क, ज्योति पार्क, सेक्टर चार, सात, सात एक्सटेंशन, नौ, नौ-ए, राजीव नगर, संजय ग्राम, शीतला कॉलोनी सहित बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed