{"_id":"65a3b11dcbe2d27b20037ba6","slug":"winter-burnt-in-the-fire-of-lohri-people-danced-on-drums-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23441-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लोहड़ी की आग में जलाई सर्दी, ढोल नगाड़ों पर नाचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लोहड़ी की आग में जलाई सर्दी, ढोल नगाड़ों पर नाचे लोग
विज्ञापन
पंजाबी बहुल आबादी वाले इलाकों में जमकर मनाया गया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ऐसा माना जाता है कि लोहड़ी की आग में सर्दी जला दी जाती है। शहर के लोगों ने सर्दी के सितम को लोहड़ी की आग में जलाया ही नहीं जमकर ढोल की धुन पर जमकर नाचे। लोहड़ी की आग में मूंगफलियां, मकई का लावा यानी फुल्ले और रेवड़ियां समर्पित कर परिक्रमा की और जश्न का माहौल बना दिया।
शहर के पंजाबी बहुल आबादी वाले इलाकों में लोहड़ी का जश्न जमकर मनाया गया। अर्जुन नगर, मदनपुरी, प्रताप नगर,ज्योति पार्क, न्यू कॉलोनी, गीता भवन, कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर सात एक्सटेंशन आदि पंजाबी बाहुल्य वाले इलाकों में जिन घरों में इस साल कुछ नया हुआ था, उनकी लोहड़ी खास थी। सजे-धजे परिवार के लोग पड़ोसियों के साथ मिलकर ढोल की धुन पर खूब नाचे। सेक्टरों के सामुदायिक भवनों में लोहड़ी के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डीएलएफ के सिटी क्लबों में लोहड़ी के मौके पर स्पेशल पंजाबी कुजीन और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाने की व्यवस्था थी। डीजे, भांगड़ा और गिद्धा के कार्यक्रम आयोजित किए गए।डीएलएफ क्लब फाइव में सतनाम सिकरा और ग्रुप का पंजाबी गीतों पर आधारित कार्यक्रम किया गया। क्लब फोर में मन्नी चड्ढा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
लोहड़ी की जगह राम शोभा यात्रा
सेक्टर 15 पार्ट वन में इस साल सामूहिक लोहड़ी की जगह अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के आयोजक विनय मंगला और गौरव भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर में श्री राम की शोभा यात्रा निकालकर लोगों के घर पीले अक्षत बांटे गए। इस बार लोहड़ी की जगह सामूहिकता का यह कार्यक्रम सेक्टर में आयोजित किया गया। लोहड़ी का आयोजन लोगों ने व्यक्तिगत रूप से किया
-- --
स्कूल में लोहड़ी जलाकर बच्चों ने किया डांस
सेक्टर 10 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल में लोहड़ी का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नवीना दास ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने बच्चों को पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी मनाए जाने के सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। बच्चों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली और लावा अर्पित किए और अग्नि की परिक्रमा की। इस मौके पर बच्चों ने मिलकर गिद्धा डांस किया।
-- --
गुरुद्वारों से आज निकलेगी नगर कीर्तन की शोभा यात्रा
गुरुगोविंद सिंह की जयंती के मौके पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शहर के प्रमुख गुरुद्वारों से होकर यह शोभायात्रा दोबारा सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारे में पहुंचेगी। गुरु गोविंद सिंह जयंती 17 जनवरी को मनाई जाएगी।