फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will have to wait one more year to travel on the entire Dwarka Expressway

Gurugram News: पूरे द्वारका एक्सप्रेस वे पर सफर के लिए एक साल और करना होगा इंतजार

Fri, 12 May 2023 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait one more year to travel on the entire Dwarka Expressway
दिल्ली के हिस्से वाला 10.1 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे 2024 तक पूरा होगा
विज्ञापन


जुलाई में हरियाणा वाला 18.9 किलोमीटर का हिस्सा ही यातायात के लिए शुरू होगा

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा और दक्षिणी दिल्ली को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट द्वारका एक्सप्रेस वे इस वर्ष जुलाई महीने में पूरी तरह शुरू नहीं होगा बल्कि केवल हरियाणा के हिस्से वाला एक्सप्रेसवे ही शुरू होगा। शेष दिल्ली वाले हिस्से के पूरा होने के लिए सन 2024 तक का इंतजार करना होगा। इसलिए पूरे द्वारका एक्सप्रेस वे पर सफर का आनंद लेने के लिए अभी एक वर्ष और इंतजार करना होगा।
देश के पहले अर्बन एक्सप्रेस वे को चार हिस्सों में बांटकर निर्माण किया है जिनमें दिल्ली क्षेत्र के 10.01 किमी क्षेत्र में दो तथा हरियाणा क्षेत्र में 18.9 किमी क्षेत्र को भी दो क्षेत्रों में रखा गया है। हरियाणा के दोनों क्षेत्रों में निर्माण कार्य 93.2 व 99.25 फीसदी तक पूरा हो चुका है और पूरी उम्मीद है यह दोनों क्षेत्र जुलाई माह तक चालू हो जाएंगे। वहीं दिल्ली क्षेत्र का कार्य वर्ष 2024 में पूरा होगा।
विज्ञापन

गत दिनों उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और अन्य अधिकारियों के साथ खेड़की दौला स्थित क्लोवरलीफ पहुंच कर द्वारका एक्सप्रेस वे पर निर्माण कार्य का जायजा लिया था। उपायुक्त ने एक्सप्रेसवे के क्लोवरलीफ से बजघेड़ा तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



परियोजना निदेशक निर्माण के जंभूलकर कहते हैं कि इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर करीब 9 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत है। इस एक्सप्रेस वे पर यातायात की सुगमता व सफर करने वालों की सुरक्षा के लिए आईटीएस, एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, टोल मैनेजमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, सर्विलांस आदि अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल होगा


द्वारका एक्सप्रेस वे में यह हुआ है इस्तेमाल

- 02 लाख एमटी स्टील का प्रयोग, जो एफिल टावर की तुलना में 30 गुना अधिक

- 20 लाख सीयूएम कंक्रीट का इस्तेमाल जो बुर्ज खलीफा की तुलना में छह गुना अधिक

- 12 हजार वृक्षों का ट्रांसप्लांट किया गया, भारत में इतने बड़े स्तर पर पहली बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed