फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will fight a legal battle in the death of a young man due to drowning in rain water

बरसाती पानी में डूबने से युवक की मौत मामले में लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

Tue, 20 Jul 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Will fight a legal battle in the death of a young man due to drowning in rain water
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के राजनगर अंडरपास में सोमवार को बरसाती पानी में डूबने से हुई युवक की मौत के मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी की जा रही है। शहर के कई प्रबुद्ध नागरिक और संगठन मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए वकीलों से कानूनी सलाह ले रहे हैं। इनका नेतृत्व कर रहे पर्यावरणविद् शरद गोयल ने जलभराव के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी ठहराते हुए कहा कि लापरवाही की सजा मिलनी चाहिए, चाहे किसी स्तर का अधिकारी हो। उन्होंने कहा कि वकीलों से इस मामले में सलाह ली है। एक-दो दिन में अदालत में याचिका दायर कर मृतक युवक के परिजनों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब जलनिकासी के लिए अधिकारियों तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई थी तो यहां अधिकारी इतने लापरवाह कैसे हो गए। युवक की मौत सीधे तौर पर जान बूझकर की गई लापरवाही का परिणाम है।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के राजनगर अंडरपास में भरे पानी में डूबकर उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी 24 वर्षीय दुर्गेश की मौत हो गई थी। सूचना के बाद शिवाजी नगर थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से शव को बाहर निकाला था। युवक की मौत पर प्रशासन पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से इस घटना पर किसी तरह की न तो कार्रवाई की गई है और न ही कोई संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed