फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will be able to give dry garbage to any authorized vendor

Gurugram News: किसी भी अधिकृत वेंडर को दे सकेंगे सूखा कूड़ा

Mon, 08 May 2023 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 08 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Will be able to give dry garbage to any authorized vendor
निगम के वेंडर को देने की बाध्यता नहीं, कूड़े के हिसाब से देने होगा शुल्क
विज्ञापन

फोटो ..




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पिछले दिनों नगर निगम द्वारा आयोजित ठोस कचरा प्रबंधन की कार्यशाला के बाद अपना कचरा प्रबंधन करने वाले आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने राहत की सांस ली है। अब तक सोसाइटियों पर बाध्यता थी कि वे सूखा कूड़ा निगम के वेंडर को ही दे मगर इस कार्यशाला में यह साफ हो गया है कि सूखा कूड़ा वे किसी भी अधिकृत वेंडर को दे सकते हैं। निगम के वेंडर को देना बाध्यता नहीं। जिन सोसाइटी में कूड़ा प्रबंधन हो रहा है, वहां के लोग बचा हुआ कूड़ा जिसमें (हैजार्डस वेस्ट, सेनेटरी वेस्ट और इनर्ट वेस्ट) शामिल है, वे निगम के अधिकृत वेंडर को दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें कूड़ा ले जाने वाले को दिए जाने वाले शुल्क की उतनी ही राशि देनी होगी जितना कूड़ा उठाया जा रहा है। अब तक जो खुद से अपनी सोसाइटी का कचरा प्रबंधन सोसाइटी परिसर में कर रहे थे मगर उन्हें अपना रिसाइकिल किए जाने योग्य कचरा भी निगम द्वारा तय की गई एजेंसी को ही देने की बाध्यता थी, और इसके लिए उन्हें यूजर चार्ज भी देना पड़ रहा था। अब इस दोहरी मार से सोसाइटियों को राहत मिलेगी। यह निर्णय उन सोसाइटियों के लिए बड़ी राहत है, जो अपनी सोसाइटी में रसोईघर और बागवानी के कचरे से खाद बनाते हैं। सूखा कूड़ा अन्य वेंडर को देकर वे उससे आय प्राप्त कर सोसाइटी के कूड़ा प्रबंधन के सिस्टम में लगे लोगों को वेतन और रखरखाव में खर्च कर सकते हैं।


लोगों ने कहा



सेक्टर 49 स्थित नाइल सोसाइटी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जागृति जगत बताती हैं कि हमारी सोसाइटी में हम लोग 4 साल से कूड़ा प्रबंधन खुद कर रहे हैं। हमने कोई सरकारी सहायता नहीं ली है। बल्क वेस्ट जेनरेटर को अगर सोसाइटी में कूड़ा प्रबंधन पर यूजर चार्ज में छूट मिले तो बड़ी राहत की बात है। हमें इस बात की खुशी है कि नगर निगम इस बात की इजाजत दे रहा है कि हम अपने रिसाइकिल किए जाने वाले कूड़े के लिए खुद वेंडर चुन सके। सेक्टर 65 स्थित एमथ्रीएम सोसाइटी के प्रबंधन से जुड़े अफजल गनी ने बताया कि यूजर चार्जेज में राहत से काफी फायदा होगा। खुद अपने बूते कूड़ा प्रबंधन करने वालों के लिए यह व्यवस्था निगम ने ठीक की है।
विज्ञापन



निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तय वेंडर को दे सकेंगे कूड़ा

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि वे बल्क वेस्ट जेनरेटर अगर अपनी सोसाइटी में कूड़ा प्रबंधन कर रहे हैं तो वे केवल ईवेस्ट, इंनर्ट वेस्ट (खाद निर्माण के बाद बचा हुआ कूड़ा ), सेनेटरी वेस्ट और हैजार्डस वेस्ट निगम द्वारा अधिकृत एजेंसी को दे सकेंगे। जाहिर सी बात है जो अपनी सोसाइटी में गीले कूड़े से खाद बना रहा है, उसे कम कूड़ा देना होगा और इस्तेमाल शुल्क कम हो जाएंगे। वे सूखा कूड़ा नगर निगम या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि द्वारा अधिकृत एजेंसी को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed