फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will assist in securing land for the charitable hospital: Vipul Goel

चैरिटेबल अस्पताल के लिए जमीन दिलाने में करेंगे सहयोग : विपुल गोयल

Sun, 11 Oct 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Will assist in securing land for the charitable hospital: Vipul Goel
महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल. विज्ञप्ति
अग्रसेन जयंती समारोह में उठा गरीबों के इलाज का मुद्दा, अस्पताल के लिए जमीन पर मंत्री का भरोसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महाराजा अग्रसेन जयंती एवं भव्य कवि सम्मेलन में वैश्य समाज ने गरीबों के लिए चैरिटेबल अस्पताल बनाने का मुद्दा उठाया। पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने गुरुग्राम में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की जरूरत बताई। इस पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। शनिवार को गुरुद्वारा रोड स्थित अग्रवाल भवन में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन और अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित समारोह में समाज की एकता, सेवा और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

सस्ते इलाज के लिए चैरिटेबल अस्पताल जरूरी : विधायक

समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम में आधुनिक अस्पतालों की कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए किफायती इलाज बड़ी चुनौती है। बीमारी के दौरान गरीब परिवारों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शहर में एक चैरिटेबल अस्पताल की जरूरत है, जहां जरूरतमंदों को रियायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन और अग्रवाल सभा से इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। प्रस्ताव पर विपुल गोयल ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा दिया। जिला अध्यक्ष डॉ. मंदीप किशोर गोयल ने संदेश दिया कि वैश्य एकता हमारी शक्ति, समाज सेवा हमारा संकल्प।
विज्ञापन


एक ईंट, एक रुपया के सिद्धांत से दिया सहयोग का संदेश

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समानता, भाईचारे और परस्पर सहयोग की ऐसी परंपरा स्थापित की, जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। उनका एक ईंट, एक रुपया का सिद्धांत जरूरतमंद व्यक्ति को घर बसाने और कारोबार शुरू करने में सामूहिक मदद देने की भावना का प्रतीक है। समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब विकास का लाभ हर वर्ग तक पहुंचे और जरूरतमंद व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस न करे।

महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल.  विज्ञप्ति

महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल. विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed