फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dhruv Rathee new video I am an Indian citizen I was and will remain one I was kidnapped YouTuber allegations

'मुझे किडनैप किया गया': ध्रुव राठी का नया वीडियो आया सामने, पासपोर्ट दिखाकर कहा- मैं भारतीय हूं, था और रहूंगा

Sun, 11 Oct 2026 01:05 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 11 Oct 2026 01:05 PM IST
सार

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि मुझे किडनैप किया गया था। सिविल ड्रेस में पुलिस के गुंडे मेरे घर में घुसे थे। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय नागरिक हूं, था और रहूंगा। कुछ लोग मेरे पासपोर्ट को लेकर गलत अफवाह फैला रहे हैं।

विज्ञापन
Dhruv Rathee new video I am an Indian citizen I was and will remain one I was kidnapped YouTuber allegations
Dhruv Rathee - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हिरासत में लिए जाने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि मुझे किडनैप किया गया था। इस दौरान उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने अपना पासपोर्ट दिखाया। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो भारतीय हैं या जर्मन नागरिक।
विज्ञापन


यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह हिरासत में लिया गया था। करीब 20 घंटे बाद उन्हें रविवार को रिहा किया गया। रिहा होने के बाद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उसने कहा कि कहा कि जिन लोगों को लग रहा है कि वे विदेशी पासपोर्ट होल्डर हैं, इसलिए उनपर यह कार्रवाई हुई तो ऐसा नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos

राठी ने अपना पासपोर्ट दिखाया और कहा वो भारतीय नागरिक हैं, थे और रहेंगे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में नहीं लिया था, उन्हें उनके घर से किडनैप किया गया था। 
विज्ञापन

'मां को धक्का देते हुए उनके बेड रूम में घुस आए'
राठी ने दावा किया कि उन्हें न तो उनके वकील से संपर्क करने दिया, न उनका मोबाइल उन्हें दिया गया था। वीडियो में ध्रुव राठी ने कहा कि मैं सो रहा था, इसी दौरान सादे कपड़े में कुछ लोगों ने घर का गेट खुलवाया। उनकी मां को धक्का देते हुए उनके बेड रूम में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने मेरा फोन छीन लिया और मुझे घसीटकर ले गए। 
विज्ञापन

'मुझे गिरफ्तार या डिटेन नहीं किया'
आरोप है कि उन लोगों ने चप्पल तक नहीं पहनने दी। उन्होंने कहा कि । मुझे किडनैप किया था। जो लोग मेरे घर में आए थे सभी सिविल ड्रेस में पुलिस के गुंडे थे। मैं अपने मां-पिता के साथ अपने घर में था। ये लोग मुझे उठाकर ले गए।

आरोप है कि इन लोगों ने कुछ बोलने तक नहीं दिया। अपराधी की तरह घर से घसीटते हुए ले गए। घसीटने से मुझे चोट भी लगी है।  ये लोग मुझे एक थाने से दूसरे थाने लेकर गए। करीब 20 घंटे तक इन लोगों ने मुझे बैठा कर रखा।

यह था मामला
गुरुग्राम के सेक्टर-56 की केंद्रीय विहार सोसाइटी से यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह हिरासत में लिया गया था। सेक्टर-56 की केंद्रीय विहार सोसाइटी के बाहर देर रात से ही लगभग 50 पुलिसकर्मी इकट्ठा हो गए थे। शनिवार सुबह लगभग सवा 8 बजे पुलिस टीम ने फ्लैट में जाकर बेल बजाई तो ध्रुव की मां ने गेट खोला। तभी पुलिस टीम अंदर दाखिल हो गई। 

 

सोफे पर ध्रुव पिता के साथ बैठे थे तो पुलिस ने ध्रुव को हिरासत में लिया। इसका विरोध ध्रुव के माता-पिता ने किया। वे जिद पर अड़ गए कि यहीं हाउस अरेस्ट रख सकते हो, साथ किसलिए लेकर जा रहे हो लेकिन कहासुनी के बावजूद पुलिस टीम ध्रुव को अपने साथ ले आई। यहां दिल्ली पुलिस व आईबी की टीम ने उससे पूछताछ की। इसके बाद ध्रुव को सेक्टर-39 अपराध शाखा कार्यालय में हिरासत में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed