फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wife was killed for protesting illegal relations, arrested

Gurugram News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Wife was killed for protesting illegal relations, arrested
पति के दूसरी महिला से है एक लड़का
विज्ञापन

फोटो संख्या- 1
------
21 अप्रैल को पचगांव चौक के खेत में स्थित कमरे से मिला था महिला का धड़
पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, पति गिरफ्तार, दूसरी पत्नी से भी है एक बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नौसेना में कुक का काम करने वाले पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी के चार हिस्से कर दिए। पुलिस से बचने के लिए उसने पत्नी के हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया था। इनमें से महिला का धड़ पचगांव के पास खेत में बने एक कमरे से अधजली हालत में बरामद हुआ था। इसकी गर्दन को भी पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया था।
इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र नौसेना में कुक था। करीब एक साल पहले ही वह रिटायर हुआ है। जांच में पता चला है कि जितेंद्र ने दूसरी शादी भी कर रखी है। दूसरी महिला से भी उसे एक बच्चा है। इसकी भनक पिछले दिनों जब उसकी पत्नी सोनिया शर्मा को लगी तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2018 में ट्रेन में उसकी मुलाकात बिहार की एक लड़की से हुई थी। इसके बाद उन दोनों के संबंध बन गए थे। इस बात को जब उसकी पत्नी सोनिया को पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके चलते रोजाना झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को छुपाने के लिए उसके शव के हाथ,पैर व गर्दन काट दिए थे। इसके बाद एक प्लास्टिक बैग में डालकर एक ट्राली में डाल दिया था। आरोपी ने बताया कि पत्नी के कटे पैर खेड़की दौला क्षेत्र, हाथ मानेसर की पहाड़ियों व गर्दन को केएमपी टोल के नजदीक गंदे तालाब में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम विजय प्रताप ने शुक्रवार को बताया कि 21 अप्रैल को गांव कुकडौला निवासी उमेद सिंह ने बताया था कि पंचगांव चौक के पास उसके खेत में दो पुराने कमरे बने हुए हैं। एक कमरे में अधजली अवस्था में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला के शव का हाथ, पैर व सिर कटे हुए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। महिला की पहचान सोनिया शर्मा के रूप में होने के बाद पुलिस ने उसके पति जितेंद्र को हिरासत में लिया था। उसी ने पत्नी के बाकी अंग बरामद कराए। जितेंद्र मूल रूप से गुरुग्राम गांधी नगर का रहने वाला था। फिलहाल वह मानेसर इलाके में रह रहा था।
---------
शव के पास मिली एक पॉलिथीन से पकड़ में आया आरोपी
अपराध शाखा मानेसर के उप-निरीक्षक ललित कुमार ने जांच शुरू की तो महिला का धड़ जिस पॉलिथीन में लाया गया था,उसे विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश) स्थित एक कंपनी से सप्लाई किया जाता है। इसके साथ ही पॉलिथीन बैग भारतीय नौसेना को सप्लाई किया जाता है। पुलिस ने नौसेना विभाग में महिला की गुमशुदगी के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि सोनिया शर्मा (28) के लापता होने का मामला मानेसर में दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने उसके पति जितेंद्र पर नजर रखनी शुरू कर दी।

पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली जिसमें महिला का पति जितेंद्र मोटरसाइकिल पर एक ट्राली बैग व पिट्ठू बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को मानेसर बस स्टैंड से जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed