फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wife strangled to death due to illicit relations

Gurugram News: अवैध संबंधों के कारण पत्नी की गला दबाकर हत्या

Thu, 04 Apr 2024 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Wife strangled to death due to illicit relations
फोटो कैप्शन03पीएएलपी1- जिला नागरिक अस्पताल में विलाप करते हुए ऊषा के परिजन। - संवाद
विज्ञापन

03पीएएलपी2- मृतका ऊषा का फाइल फोटो।
पुलिस ने पति सहित पांच नामजद के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
दूसरी महिला के साथ रह रहा था आरोपी पति

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पंचवटी कॉलोनी में अवैध संबंधों के कारण पति ने 29 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी के परिजनों पर भी हत्या में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। शहर थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, फरीदाबाद की एनआईटी स्थित राहुल कॉलोनी निवासी राजकुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी बहन ऊषा की शादी पंचवटी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश से की थी। बुधवार सुबह उसके जीजा ओमप्रकाश का फोन आया कि ऊषा की मौत हो चुकी है। वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन मृत अवस्था में मिली। शिकायत में कहा गया कि जीजा ओमप्रकाश का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। ओमप्रकाश के पिता श्यामलाल, भाई जयप्रकाश व उसकी पत्नी आरती को भी इस बारे में पता है। सभी ओमप्रकाश के गलत कार्यों में उसका साथ देते हैं। शादी के 10 साल बाद भी ऊषा के साथ मारपीट करते थे। आरोपी पति दूसरी महिला के साथ पलवल में ही किराये के मकान में रह रहा था, जिसके चलते उसकी बहन अपने मायके में रह रही थी। 31 मार्च को ओमप्रकाश उसकी बहन को पलवल ले आया और बुधवार सुबह उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शिकायत में कहा गया कि उसकी बहन की तीन साल व छह महीने की दो बेटियां हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed