फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wife arrested in case of death of retired Indian Navy soldier

Gurugram News: भारतीय नौसेना के सेवानिवृत जवान की मौत मामले पत्नी गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Wife arrested in case of death of retired Indian Navy soldier
एक दिन के रिमांड पर लेकर मामले के बारे में की जा रही पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नखडोला गांव में 18 जनवरी को भारतीय नौसेना के सेवानिवृत जवान सुनील के सीने में चाकू लगने से मौत मामले में पत्नी को 21 जनवरी को गिरफ्तार किया है। 22 जनवरी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला की पहचान नखडोला गांव निवासी ममता (43) के रूप में हुई है।
21 जनवरी को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मृतक सुनील के चाचा ने खेड़कीदौला थाना में एक लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने सुनील की पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सुनील (मृतक) की पत्नी ममता को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में ममता ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी को पति सुनील शराब के नशे घर आए थे। जब वह बाथरूम जा रहे थे तो उसका संतुलन बिगड़ गया। उसी समय वह हॉल में बैठकर सब्जी काट रही थीं। पति सुनील को गिरते हुए देखकर ममता उसे संभालने के लिए दौड़ी तो उसके हाथ में पकड़े चाकू से उसके पति सुनील के सीने में चोट लग गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना अनजाने और बिना किसी आपराधिक इरादे के हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आरोपी महिला ममता को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर भी सुनील की मौत मामले में छानबीन की जाएगी। - रणजीत, एसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed