फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Whitewashing continues in repair of Nagina Hodal Road

Gurugram News: नगीना होडल मार्ग की मरम्मत में लीपापोती का खेल जारी

Wed, 30 Apr 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Whitewashing continues in repair of Nagina Hodal Road
- हरियाणा-राजस्थान को जोड़ने वाले मार्ग में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप
विज्ञापन


रिजवान खान
नगीना। सात करोड़ की लागत से लोगों के सफर को सुगम करने वाले नगीना-होडल मार्ग की मरम्मत में उच्च अधिकारियों की अनदेखी के कारण जमकर लीपापोती की जा रही हैं। निर्माण कार्य शुरू होने से ही लोग इसकी आवाज उठाते आ रहे हैं। लेकिन सुधार करने की बजाय अधिकारी शिकायतों पर रोलर चलाने का काम कर रहे हैं।
लोगों का आरोप हैं कि जेब भरने के चक्कर में ठेकेदार व अधिकारी अनसुनी कर रहे हैं। कुछ लोग सड़क निर्माण में हो रही खानापूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना हैं कि बिना मुख्यमंत्री के शिकायत के लापरवाह अधिकारी अपनी आदत से बाज नहीं आएंगे। जाहिद, सलीम, आजम, ताहिर, वसीम व अलीजान ने बताया कि करीब 30 किलोमीटर वाले इस मार्ग की मरम्मत में घटिया सामग्री लगाई जा रही हैं। जिसके चलते जल्दी ही सड़क बहुत जल्दी टूट जाएगी। ठेकेदार व प्रशासन की मनमानी के आगे ग्रामीणों की नहीं चल रही हैं क्योंकि जब भी स्थानीय ग्रामीण घटिया सामग्री का विरोध करते हैं तो अपनी ऊंची पहुंच का इस्तेमाल कर आवाज को दबा दिया जाता हैं। दो राज्यों की सीमाओं को जोड़ने वाले इस मार्ग पर हर रोज करीब हजारों वाहनों का आवागमन होता हैं। जिससे इस मार्ग के जल्दी टूटने के आसार हैं।
विज्ञापन

--------
नगीना होडल मार्ग के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाकर सरकार को करोड़ों रूपये का चूना लगाया जा रहा हैं। उसके बावजूद विभागीय अधिकारी आँख बंद किए हुए बैठे हैं। कई बार शिकायत होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नही हुई हैं। हमारी मांग हैं कि मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम, अधिवक्ता सिंगार।
---------
करीब दस साल बाद की जा रही सड़क मरम्मत कार्य में धांधली ग्रामीणों की चिंता को बढ़ा रही हैं। विभागीय अधिकारियों से सांठ गांठ कर लीपापोती खुलेआम की जा रही हैं। जिसकी सुनवाई करने के लिए कोई तैयार नही हैं। जल्दी ही मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की जांच कराने की मांग की जाएगी।
रशीद अहमद, अधिवक्ता पुन्हाना।
--------
सैकड़ो गांव को जोड़ने वाले इस मार्ग में अच्छी क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल की जानी चाहिए। विभाग द्वारा मौके पर जाकर निर्माण कार्य में लगाई जा रही सामग्री की जांच की जानी चाहिए। जिससे ठेकेदार की पोल खुल सके और घटिया सामग्री लगाने से रोका जा सके।
मुबारिक, अटेरना।
--------
कम तारकोल व पुरानी रोड़ियों को इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे सड़क में ना तो मजबूती बन पा रही है और ना ही अच्छी पकड़ बन पा रही है। जिसके चलते कुछ ही दिनों बाद सड़क टूटकर जर्जर हो जाएगी।

अख्तर हुसैन, अधिवक्ता।
-----------
वर्जन
जल्दी ही टीम गठित कर सैंपल लिए जाएंगे और जांच के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। करोड़ों रुपए के लागत से होने वाले इस प्रोजेक्ट में धांधली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घटिया सामग्री लगाने की शिकायत मिली है जिस पर जांच चल रही है।
कुंवर आदित्य, एसडीएम पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed