फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Where do five lakh Namazis now read Namaz: Muslim Council

पांच लाख नमाजी अब कहां पढ़ें नमाज : मुस्लिम काउंसिल

Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Where do five lakh Namazis now read Namaz: Muslim Council
गुरुग्राम। सीएम के बयान के बाद अब शहर में जुमे की नमाज के लिए चिह्नित 37 स्थल रद हो चुके हैं। ऐसे में अब गुरुग्राम मुस्लिम काउंसिल प्रशासन से यह सवाल कर रही है कि शहर के पांच लाख नमाजी अब हर शुक्रवार को जुमे की नमाज कहां पढ़ें। काउंसिल की मांग है कि अगर सार्वजनिक जगहों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जा रही है तो उन्हें जल्द से जल्द विभिन्न इलाकों में जमीन आवंटित की जाएं, जहां वह मस्जिद बना सकें। मामले को लेकर सोमवार को काउंसिल के पदाधिकारी जिला उपायुक्त ( डीसी) से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

गुरुग्राम मुस्लिम काउंसिल के प्रवक्ता अल्ताफ अहमद ने बताया कि शहर में स्थानीय लोगों को मिलाकर प्रवासी व दूसरे जिलों से काम करने आने वाले लोगों को मिला कर लगभग पांच लाख की मुस्लिम आबादी है। स्थानीय लोगों, हिंदू संगठन और अब सीएम मनोहर लाल के बयान के बाद जुमे की नमाज के लिए चिह्नित 37 स्थलों को रद्द किया जा चुका है। अब मुस्लिमों के सामने आगामी जुमे से ही यह परेशानी खड़ी हो जाएगी कि वह सामूहिक रूप से नमाज कहां अदा करें। अल्ताफ का कहना है कि शहर में अन्य धर्मों के लिए धार्मिक स्थलों की कमी नहीं है तो फिर दूसरी सबसे बड़ी आबादी के साथ यह भेदभाव क्यों हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में रद्द हो चुकी है आवंटन की प्रक्रिया
अल्ताफ अहमद ने बताया कि काउंसिल व समुदाय के अन्य लोगों ने मस्जिद के लिए कई बार जमीन आवंटन के लिए आवेदन किए हैं। हर बार प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। कई बार तो बयाना तक वापस कर दिया गया है। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से भी मिला जा चुका है, वहीं कई प्रयासों के बाद अभी तक सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी है। हालांकि सीएम के हाल ही के बयान में स्थलों को रद्द करने के साथ-साथ यह भी कहा गया है कि मामले पर फिर से चर्चा की की जरूरत है। इससे समुदाय के लोगों को एक उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed