{"_id":"68b6de74637365124b0c41a6","slug":"when-the-roads-got-submerged-in-rain-the-officers-came-out-to-check-the-situation-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66217-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जब बारिश में डूब गईं सड़कें तब व्यवस्था देखने निकले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जब बारिश में डूब गईं सड़कें तब व्यवस्था देखने निकले अधिकारी
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने जलमग्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बारिश के बाद सड़कों को ठीक कराने का दिए निर्देश
साउथ सिटी-2, सेक्टर-50, मेफील्ड गार्डन होते हुए सेक्टर-46 का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह की बारिश में जब गुरुग्राम की सड़कें डूब गईं तब अधिकारी व्यवस्था देखने निकले हैं। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने मंगलवार को साउथ सिटी-2, सेक्टर-50, मेफील्ड गार्डन होते हुए सेक्टर-46 की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, ड्रेनेज, सीवरेज का जायजा लिया।
निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने सिविल लाइंस से शुरू होकर राजीव चौक, सुभाष चौक होते हुए मालिबू टाउन तक निरीक्षण किया। लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। दहिया ने बरसात का मौसम समाप्त होते ही सड़कों को ठीक करने और गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिए। सेक्टर-46 बाजार और पार्क में लोगों ने उनसे समस्याएं बताईं, जिनमें सफाई और सड़क खराब होने की शिकायतें की गईं। निगम आयुक्त ने इसके बाद सेक्टर-46 में निगम की नर्सरी का निरीक्षण किया।
इस दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, सहायक अभियंता मनोज अहलावत, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक संदीप कुमार सहित इंजीनियरिंग और स्वच्छता शाखा के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।