{"_id":"682cbc07a409d8f0e9061f3d","slug":"when-the-quality-of-canal-water-improves-it-will-be-supplied-to-the-city-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-58016-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नहरी पानी की गुणवत्ता बेहतर होने पर होगी शहर में आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नहरी पानी की गुणवत्ता बेहतर होने पर होगी शहर में आपूर्ति
विज्ञापन
100 एमएलडी के चंदू संयंत्र से सेक्टर-81-115 और ओल्ड गुरुग्राम में पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चंदू बुढ़ेरा पेयजल संयंत्र में चौथे 100 एमएलडी के संयंत्र की मशीनरी और बिजली सिस्टम की जांच पूरी हो गई है। अब शोधित पानी की गुणवत्ता को तय मानक पर करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जीएमडीए का कहना है कि तय मानक पर पेयजल होने पर न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-81 से 115 और ओल्ड गुरुग्राम में पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने चंदू बुढ़ेरा पेयजल संयंत्र में 100 एमएलडी का चौथा संयंत्र करीब 78 करोड़ की लागत से बनवाया गया है। संयंत्र को शुरू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। जीएमडीए ने संयंत्र में बिजली समेत अन्य कार्यों को पूरा करा लिया है। अब नहरी पानी की गुणवत्ता को तय मानक पर करने के लिए फिल्टर समेत अन्य कार्यों को पूरा कराया जा रहा है।
जीएमडीए का कहना है कि स्टोरेज टैंक में पानी भरा हुआ और इसे खाली कराया जा रहा है। इसके अलावा पानी की गुणवत्ता को ठीक किया जा रहा है। इसके बाद सेक्टर-81 से 115 और ओल्ड गुरुग्राम में पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। चंदू बुढ़ेरा संयंत्र में 100-100 एमएलडी के तीन संयंत्र लगे हुए हैं। चंदू बुढ़ेरा जल शोधन संयंत्र पर 65 किलोमीटर के एनसीआर चैनल के माध्यम से पानी पहुंचता है।