फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When prevented from entering the gym, the youth got angry, vandalized

जिम में घुसने से रोका तो भड़के युवक, तोड़फोड़

Tue, 10 Aug 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
When prevented from entering the gym, the youth got angry, vandalized
गुरुग्राम। साउथ सिटी क्षेत्र में स्थित एक जिम में युवकों को घुसने से रोका तो उन्होंने तोड़फोड़ कर दी। वहां मौजूद स्टाफ की भी जमकर पिटाई की। इसके बावजूद जिम के अंदर जाने की जिद किए हुए थे। जिम संचालक का कहना है कि सेक्टर 50 स्थित एक जिम के अंदर अनुशासनहीनता करने वाले युवकों को आने से मना कर दिया था। साथ ही की मेंबरशिप के रुपये भी वापस कर दिए थे। आरोप है कि मना करने के बाद भी दो युवक जिम के अंदर आने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद दोपहर के समय वह अपने कुछ दोस्तों को लेकर पहुंचे और जिम में तोड़फोड़ कर स्टाफ से मारपीट भी की। जिम संचालक की शिकायत पर सेक्टर-50 थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। इस घटना के बाद से जिम संचालक तीन दिन के लिए बाहर चला गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह शिकायत साउथ सिटी टू एरिया में हाईप द जिम के संचालक अंकुश यादव ने दी है। वह पेशे से वकील भी हैं। उनका एक जिम सेक्टर-51 में ओकस क्वांटम में भी है। इसमें अमित व साहिल नामक युवक काफी समय से मेंबर हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने साउथ सिटी टू वाला जिम शुरू किया है। करीब दो महीने तक दोनों आरोपियों ने जिम में आकर कसरत भी की। लेकिन अब फिर से आने लगे तो 2-3 दिन के लिए उन्हें ट्रायल पर आने की अनुमति दी गई थी। जिम संचालक का कहना है कि उनकी हरकतें देखकर यहां आने से मना कर दिया गया। लेकिन जिम में आने की जिद पर अड़े थे। सोमवार को जिम स्टाफ ने उनकी पूरी फीस वापस कर दी। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कुछ साथियों को लेकर जिम में पहुंचे और तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बताया कि मारपीट के मामले में पता चला है कि दोनों युवक स्थानीय है। उनकी गतिविधि को देखते हुए संचालक की ओर से उनकी सदस्यता शुल्क वापस कर दिया था। इससे नाराज युवकों ने मारपीट की। मामला दर्ज कर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed