{"_id":"6441893cf32a5ae84a00d274","slug":"when-mother-protested-against-assault-daughter-was-also-beaten-gurgaon-news-c-1-1-450595-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मां के साथ मारपीट का विरोध किया तो बेटी को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मां के साथ मारपीट का विरोध किया तो बेटी को भी पीटा
विज्ञापन
मारपीट में बेटी का हाथ टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। मां के साथ मारपीट कर रही एक महिला का विरोध करना बेटी को भारी पड़ गया। मां को पीट रही महिला ने बेटी के साथ भी डंडे से मारपीट की। मारपीट में बेटी का हाथ टूट गया। बेटी की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दरबारीपुर निवासी सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत खराब होने पर वह अपने मायके में आई थी। बेटी ने बताया कि बीते शुक्रवार को वह मंदिर गई थी। जब मंदिर से वापस आई तो देखा ममता नामक महिला उसकी मां के साथ मारपीट कर रही थी। उसने उसका विरोध किया तो महिला ने उसके साथ भी डंडे से मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के बाद महिला उसे भुगत लेने की धमकी देकर गई। इसके बाद पीड़िता ने इसकी सूचना अपने भाई को दी। उसके भाई ने उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। मारपीट में उसके हाथ की हड्डी टूट गई थी।