फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When loved ones made a distance, they understood the helplessness of unclaimed dead bodies

जब अपनों ने बनाई दूरी तो समझी लावारिश शवों की मजबूरी

Sun, 08 May 2022 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
When loved ones made a distance, they understood the helplessness of unclaimed dead bodies
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जब चारों तरफ त्राहिमाम की स्थिति थी, रिश्तों की दीवारें दरक रही थीं और लोग स्वजनों से ही दूरी बना रहे थे, वो दौर भी किसी के लिए समाज में कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरणा दे रहा था। समाजसेवी रितुराज इन्हीं में शामिल हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से एक कदम आगे बढ़ते हुए लावारिस शवों के अंत्येष्टि की जिम्मेदारी संभाली और सिर्फ कोरोना की दूसरी लहर मेें ही 250 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इनमें से अधिकांश शव तो ऐसे थे, जिनके अपने या तो विदेश में थे या फिर संक्रमण के डर से जान-बूझकर आगे नहीं आए। तब से शुरू यह सिलसिला अब तक जारी है। रितुराज अब तक करीब 300 से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करा चुके हैं। इस बारे में पूछने पर रितुराज ने बताया कि संक्रमण की दूसरी लहर में सेक्टर-22 में एक बुजुर्ग की मौत हुई तो शव का अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं था। शव काफी देर तक ऐसे ही पड़ा रहा तो उन तक भी यह खबर पहुंची। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

------
जब पुत्र ने बनाई पिता के शव से दूरी:
इसी तरह अशोक विहार से भी एक मामला सामने आया जब संक्रमण के डर से पुत्र ने ही पिता के शव से दूरी बना ली थी। इसके बाद ही रितुराज ने अंजाम से बेपरवाह होकर संक्रमण से मरने वालों के शवों को मोक्षधाम तक पहुंचाने का फैसला किया। रितुराज के मुताबिक शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए सबसे ज्यादा समस्या यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, मणिपुर समेत अन्य राज्यों से आए प्रवासियों के सामने आती है। उन्हें जल्द कहीं से कोई उम्मीद नहीं मिल पाती। उनकी मदद करने के लिए वह तैयार रहते हैं। इसी तरह पिछले दिनों सेक्टर-22 में तीन बुजुर्ग खत्म हुए, जिनकी वहीं पर अंत्येष्टि कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed