फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When government offices failed to provide a solution, they found one themselves.

Gurugram News: सरकारी दफ्तरों से नहीं मिला समाधान तो खुद निकाला हल

Sun, 05 Apr 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
When government offices failed to provide a solution, they found one themselves.
हेरिटेज मैक्स सोसाइटी के लोग धूल से मुक्ति पाने के लिए खुद कर छिड़काव
विज्ञापन

रेनू कुमारी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित हेरिटेज मैक्स सोसाइटी में रहने वालों लोगों ने अनोखी पहल शुरू की है। सोसाइटी के लोगों ने धूल और प्रदूषण की मार झेलने के बजाय खुद कमान संभालने का फैसला किया। सोसाइटी के लोगों को जब सरकारी दफ्तरों से समाधान नहीं मिला तो समस्या का खुद हल निकाला और थोड़ा राहत पाई।
प्रशासन द्वारा छिड़काव में देरी होने पर सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ट्रीट होने वाले पानी का छिड़काव उड़ रही धूल को खत्म करने में कर रही है। इसके अलावा उस पानी का इस्तेमाल कर सोसाइटी के आसपास बागवानी में किया जा रहा है, जिससे हरियाली मिल रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-99 और 102 को विभाजित करने वाली सड़क कई महीने से टूटी और जर्जर हालत में है। इससे लोग उड़ती धूल-मिटटी के कारण परेशानी झेल रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर लोगों ने इस समस्या का समाधान खुद करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी द्वारा करीब 8 महीने से इस सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही ग्रीन बेल्ट में भी डाला जाता है। इसमें करीब 20 हजार लीटर पानी का उपयोग किया जाता है, जिससे एक बार छिड़काव दिन में और एक बार छिड़काव रात में किया जाता है।

----------------
धूल के कारण सोसाइटी के लोग बहुत परेशान हैं। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्गाें को सांस लेने में परेशानी होती है। कई बार शिकायत देने के बाद भी परेशान जस की तस बनी हुई। -नवल किशोर रस्तोगी, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए
इस कार्य से प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है और करीब हजार से अधिक निवास चेन की सांस ले रहे हैं। -एस एस पुंदीर, सोसाइटी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed