{"_id":"691627b6c798e921390adb2e","slug":"wheat-sowing-is-not-happening-due-to-faulty-transformer-farmers-block-the-road-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107661-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खराब ट्रांसफार्मर के कारण नहीं हो रही गेहूं की बिजाई, किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खराब ट्रांसफार्मर के कारण नहीं हो रही गेहूं की बिजाई, किसानों ने लगाया जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। पिछले एक महीने से खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर के नहीं बदलने के चलते परेशान किसानों ने नौरंगपुर रोड पर जाम लगा दिया। यह जाम सराय के दर्जन भर से अधिक किसानों ने लगाया । जाम की सूचना पर मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस करीब एक घंटे बाद पहुंची तब बड़ी मुश्किल से किसानों ने आश्वासन के बाद जाम खोला।
किसानों ने बताया कि एक महीने से अधिक समय से ट्रांसफार्मर खराब है। इसके अंतर्गत करीब एक दर्जन से अधिक बोरवेल आते हैं। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई। आखिर में उन्हें सड़क जाम करने पर मजबूर होना पड़ा।
जाम की सूचना पर मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी वीरेंद्र पहुंचे और जाम खुलवाया। उसके बाद स्वयं थाना प्रभारी किसानों को अपने साथ लेकर बिजली निगम कार्यालय तावड़ू पहुंचे । जहां अगले दिन ट्रांसफार्मर बदलने का निगम ने आश्वासन दिया।