फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wheat Rotting Amidst Chaos at Punhana Grain Market

Gurugram News: अनाज मंडी पुन्हाना में अव्यवस्थाओं से सड़ रहा गेहूं

Thu, 07 May 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Wheat Rotting Amidst Chaos at Punhana Grain Market
बरसात में भीगा हुआ गेंहू।
-मंडी प्रशासन की लापरवाही से दो दिन पहले हुई बारिश का पानी मंडी परिसर में भरा
विज्ञापन

-व्यापारियों को उठाना पड़ रहा भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। अनाज मंडी में सुविधाओं के अभाव और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद मंडी परिसर में भरा पानी अभी तक पूरी तरह नहीं निकाला जा सका है, जिसके कारण खुले में रखा गेहूं भीगकर अब काला पड़ने लगा है और सड़ने की स्थिति में पहुंच गया है। मंगलवार को हुई देर रात बारिश में भी गेहूं को बरसात से बचाने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए गए।

मंडी में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी कई जगहों पर जमा हो गया है। मार्केट कमेटी की ओर से पानी निकालने के लिए पंप तो लगाया गया, लेकिन वह पर्याप्त साबित नहीं हो रहा है। नतीजतन मंडी में जगह-जगह जलभराव बना हुआ है और गेहूं की बोरियां व खुले में रखा गेहूं पानी में भीग कर खराब हो रहा हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान इसी तरह की स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। हालांकि, नुकसान के डर और प्रशासनिक दबाव के चलते अधिकांश व्यापारी खुलकर अपनी बात रखने से बच रहे हैं। भीगा हुआ गेहूं न केवल गुणवत्ता में गिरावट लाता है, बल्कि गोदामों में रखने के बाद सड़ने लगता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अनाज मंडी जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर जल निकासी, शेड और भंडारण जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। इसके बावजूद संबंधित विभाग इन व्यवस्थाओं को सुधारने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी परिसर में गत वर्ष पानी की निकासी के लिए डाली गई सीवर लाइन व सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ जिसके कारण करोडो रूपये की खर्च की गई राशि का यहां के व्यापारियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी निकासी की मांग :

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में स्थायी जल निकासी व्यवस्था, पक्के प्लेटफार्म और पर्याप्त शेड की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके। फिलहाल, बारिश के बाद मंडी में पसरी अव्यवस्था किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed