Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   We will unite the masses for the sake of national interest and Hindu interests: Radheshyam

राष्ट्रहित और हिंदू हित के लिए जन-जन को जोड़ेंगे : राधेश्याम

Sat, 07 Nov 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
We will unite the masses for the sake of national interest and Hindu interests: Radheshyam
विहिप ने अभियान का पहला प्रचार पोस्टर भी जारी किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हरियाणा प्रांत के संगठन मंत्री राधेश्याम ने हित चिंतक अभियान 2026 के तहत प्रदेशवासियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिये लोगों को राष्ट्रहित और हिंदू हित के कार्यों से जोड़ा जाएगा। विहिप ने अभियान का पहला प्रचार पोस्टर भी जारी किया है।
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष गीत तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें समय-समय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर साझा किया जाएगा। राधेश्याम ने बताया कि अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के कारण इस अभियान का विशेष महत्व है। इस वर्ष इसे बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत ने कहा कि अभियान संयोजन टोली सभी कार्यों में समन्वय और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। विहिप का लक्ष्य पूरे प्रदेश में अभियान संचालित करना और लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

अभियान के सुचारु संचालन और कार्यों के समन्वय के लिए हित चिंतक अभियान संयोजन टोली का गठन किया गया है। इसमें प्रांत संस्कृत प्रमुख अश्वनी, प्रांत सत्संग प्रमुख दीपक और प्रांत प्रचार प्रमुख अनुराग शामिल हैं। प्रांत ऑडिट प्रमुख नरेश, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख राजेश, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रामवीर और प्रांत संपर्क टोली के अमरजीत भी इस टोली का हिस्सा हैं। ये कार्यकर्ता अभियान से संबंधित प्रचार सामग्री, तकनीकी सहयोग और अन्य आवश्यक विषयों पर समन्वय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed